सब्सक्राइब करें

Maruti Swift से भी सस्ती है Nissan Magnite SUV, देती है टक्कर है Kia Sonet, Vitara Brezza और Hyundai Venue को

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 02 Dec 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
Subcompact SUV Nissan Magnite launched at special Introductory Price set Rs 4.99 lakh, Kia Sonet vs Hyundai Venue vs Maruti Brezza Price comparison
Nissan Magnite vs Hyundai Venue Vs Kis sonet vs Maruti Vitara Brezza- Price comparision - फोटो : Amar Ujala

जापानी कार कंपनी निसान ने Nissan Magnite को 4.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च कर दिया है, हालांकि ये कीमत फिलहाल 31 दिसंबर तक के लिए है, जिसके बाद इसकी कीमत बढ़ कर 5.54 लाख रुपये हो जाएगी। सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में यह सबसे सस्ती कार है। इसका कड़ा मुकाबला किआ सोनेट, ह्यूंदै वेन्यू और मारुति विटारा ब्रेजा से है। आइए करते हैं तीनों कारों की कीमतों की तुलना...

Trending Videos
Subcompact SUV Nissan Magnite launched at special Introductory Price set Rs 4.99 lakh, Kia Sonet vs Hyundai Venue vs Maruti Brezza Price comparison
Nissan Magnite - फोटो : Nissan

निसान मैग्नाइट में दो इंजन

नई निसान मैग्नाइट में दो इंजन ऑप्शन 1.0 लीटर पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। मैग्नाइट में मैनुअल 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ X-Tronic CVT ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलेगा। कंपनी साथ में ऑप्शनल टेकपैक का फीचर भी दे रही है, जिसमें एंबियंट लाइटिंग, प्रीमियम जेबीएल स्पीकर्स, वायरलेस फोन चार्जिंग समेत कई फीचर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Subcompact SUV Nissan Magnite launched at special Introductory Price set Rs 4.99 lakh, Kia Sonet vs Hyundai Venue vs Maruti Brezza Price comparison
Nissan Magnite - फोटो : Nissan

Nissan Magnite की कीमत 4.99 लाख रुपये

मैग्नाइट के बेस मॉडल XE में 1.0 लीटर का नैचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। इस वैरियंट को फिलहाल कंपनी खास कीमतों 4.99 लाख रुपये में दे रही है, 31 दिसंबर के बाद इसकी कीमतें 5.54 लाख रुपये हो जाएंगी। यही वजह है जो निसान मैग्नाइट को इस सेगमेंट में सबसे सस्ता बनाती है।

Subcompact SUV Nissan Magnite launched at special Introductory Price set Rs 4.99 lakh, Kia Sonet vs Hyundai Venue vs Maruti Brezza Price comparison
Kia Sonet - Wild by design - फोटो : Kia Motrors

Kia Sonet की कीमत 6.71 लाख रुपये से शुरू

वहीं इस सेगमेंट में बाकी कारों जैसे किआ सोनेट की बात करें, तो इसके बेस वैरियंट 1.2 HTE की कीमत 6.71 लाख रुपये GTX Plus Turbo DCT DT की कीमत 12.99 लाख रुपये तक है।

  • Sonet G1.2 5MT HTE: दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 6,71,000 रुपये है। वहीं, इसकी दिल्ली ऑन-रोड कीमत 7,53,967 रुपये है।
  • Sonet G1.2 5MT HTK: दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 7,59,000 रुपये है। वहीं, इसकी दिल्ली ऑन-रोड कीमत 8,50,426 रुपये है।
  • Sonet G1.2 5MT HTK Plus: दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 11,99,000 रुपये है। वहीं, इसकी दिल्ली ऑन-रोड कीमत 13,71,185 रुपये है।
  • Sonet G1.0T iMT HTK Plus: दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 9,49,000 रुपये है। वहीं, इसकी दिल्ली ऑन-रोड कीमत 10,52,500 रुपये है।
  • Sonet G1.0T iMT HTX: दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 9,99,000 रुपये है। वहीं, इसकी दिल्ली ऑन-रोड कीमत 11,07,244 रुपये है।
  • Sonet G1.0T iMT HTX Plus: दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 11,65,000 रुपये है। वहीं, इसकी दिल्ली ऑन-रोड कीमत 13,32, 684 रुपये है।
  • Sonet G1.0T iMT HTX Plus: दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 11,65,000 रुपये है। वहीं, इसकी दिल्ली ऑन-रोड कीमत 13,32, 684 रुपये है।
  • Sonet G1.2 5MT HTK Plus: दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1049000 रुपये है। वहीं, इसकी दिल्ली ऑन-रोड कीमत 1201327 रुपये है।
     
विज्ञापन
Subcompact SUV Nissan Magnite launched at special Introductory Price set Rs 4.99 lakh, Kia Sonet vs Hyundai Venue vs Maruti Brezza Price comparison
Hyundai Venue iMT - फोटो : Hyundai (For Reference Only)

Hyundai Venue

वहीं ह्यूंदै वेन्यू की बात करें, तो इसे पिछले साल 2019 की शुरुआत में उतारा गया था। इसके E वैरियंट की शुरुआती कीमत 6.75 लाख रुपये है, जबकि SX Plus Sport DCT वैरियंट की कीमत 11.65 लाख रुपये तक है। वेन्यू का 1.0-लीटर Turbo Kappa Dual VTVT- इसका 998cc इंजन 120 PS की पावर और 17.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन से लैस है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed