सब्सक्राइब करें

Subhash Chandra Bose Jayanti: इस Audi कार का नेताजी सुभाष चंद्र बोस से है गहरा नाता, आज दिखती है कुछ ऐसी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 23 Jan 2021 12:52 PM IST
विज्ञापन
subhash chandra bose jayanti 2020: During the great escape by netaji used audi wanderer w24 car
Audi Wanderer W24 - फोटो : Netaji Research Bureau

23 जनवरी को पूरा राष्ट्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि 1941 में नेताजी ने जब देश के आजादी के आंदोलन को नई धार देने के लिए भारत छोड़ कर यूरोप जाने की योजना बनाई थी, तो उन्होंने जर्मन कंपनी की ऑडी कार का इस्तेमाल किया था। Audi Wanderer W24 सेडान कार को कुछ सालों पहले ही रिस्टोर किया गया था, जिसका अनावरण तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया था।

Trending Videos
subhash chandra bose jayanti 2020: During the great escape by netaji used audi wanderer w24 car
Netaji Car

तय किया था 300 किमी का सफर

बात 16 जनवरी 1941 की है, जब नेताजी को उनके एल्गिन रोड स्थित निवास पर अंग्रेजों ने नजरबंद कर दिया था, तो नेताजी एक पठान बीमा एजेंट मोहम्मद जियाउद्दीन का वेश धर कर अपने भतीजे शिशिर कुमार बोस के साथ इसी कार से 300 किमी दूर मौजूदा झारखंड के धनबाद स्थित गोमो रेलवे स्टेशन के लिए निकले थे, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली के लिए कालका मेल पकड़ी थी। उनकी कार का रजिस्ट्रेशन नंबर था BLA 7169, जिसे नेताजी के बड़े भाई शरत चंद्र बोस और भतीजे ने 1937 में खरीदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
subhash chandra bose jayanti 2020: During the great escape by netaji used audi wanderer w24 car
Netaji Car - फोटो : Social Media

धनबाद के बंद प्लांट से मिली थी कार

काफी सालों तक यह कार नेताजी भवन में नेताजी रिसर्च ब्यूरो म्यूजियम के पास थी और उसमें जंग लग गया था, जिसे कुछ साल पहले ही शिशिर बोस के पुत्र सुगाता बोस की पहल के बाद ऑडी कोलकाता (ऑटो यूनियन) के 10 मैकेनिकों ने विंटेज कार रीस्टोरेशन मास्टर के नाम से मशहूर फादर एंड सन रीस्टोरेशंस के पल्लब रॉय के नेतृत्व में इस कार फिर से रीस्टोर किया गया। कहा जाता है कि यह कार धनबाद के बंद प्लांट के वेयरहाउस से मिली थी। बीसीसीएल ने कार के ऐतिहासिक महत्व को समझते हुए इसे 22 जुलाई को कोयला नगर स्थित गेस्ट हाउस भिजवा दिया। 1930-40 के दौरान इस कार का इस्तेमाल अपने दौरों के लिए नेताजी किया करते थे। वह उस समय टाटा लेबर एसोसिएशन के अध्यक्ष थे।

subhash chandra bose jayanti 2020: During the great escape by netaji used audi wanderer w24 car
Netaji Car - फोटो : Social Media

किसी भारतीय की पहली ऑडी

इस कार को शिशिर कुमार बोस ने 1957 तक इस्तेमाल किया गया, बाद में नेताजी रिसर्च ब्यूरो को दान में दे दिया गया। फिलहाल यह एतिहासिक धरोहर नेताजी के एल्गिन रोड स्थित निवास पर खड़ी हुई है। खास बात यह है कि मौजूदा वक्त में बाजार में बिक रही Audi Q5 का व्हीलबेस भी Audi Wanderer W24 के बराबर है। Audi Wanderer W24 की लंबाई 4280 एमएम, चौड़ाई 1645 एमएम, ऊंचाई 1600 एमएम है। वहीं इलका व्हीलबेस 2600 एमएम का है और ग्राउंड क्लीयरेंस 200 एमएम है। Audi Wanderer W24 की उस दौरान केवल 22500 यूनिट ही दुनियाभर में बेची गई थीं। माना जाता है कि देश में आई पहली ऑडी कार थी, जिसे किसी भारतीय ने खरीदा था।

विज्ञापन
subhash chandra bose jayanti 2020: During the great escape by netaji used audi wanderer w24 car
Audi Wanderer W24 - फोटो : Social Media

रफ्तार 105 किलोमीटर प्रति घंटा

1937 मॉडल वाली इस कार में 1767 सीसी का 4-सिलेंडर इंजन लगा है। यह इंजन 3500 आरपीएम पर 42 एचपी की पावर और 3500 आरपीएम पर प्रदान करता है। इसकी टॉप स्पीड 105 किलोमीटर प्रति घंटा है। 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वाली इस कार की फ्यूल टैंक क्षणता 40 लीटर की है। वहीं यह कार 4-डोर सलून थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed