फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्टर सनी देओल के पास है यह करोड़ों की SUV, कलेक्शन में है बुलैट प्रूफ कार

Tue, 23 Apr 2019 04:03 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 23 Apr 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
Sunny Deol luxury cars and Deol family collection car collection
Sunny Deol

अपनी दमदार डायलॉग डिलीवरी के लिए जाने जाते बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। सनी देओल ने अब भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। सनी अब राजनीति में अपनी पारी शुरू करेंगे, हिंदी सिनेमा में के से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में देने वाले सनी को कारों से खासा लगाव है। आइये जानते हैं सनी की कार कलेक्शन के बारे में..

इस कार के दीवाने हैं सनी देओल

Sunny Deol luxury cars and Deol family collection car collection
Sunny Deol
सनी रेंज रोवर ऑटोबायाग्राफी की सवारी करना पसंद करते हैं यह लैंड रोवर रेंज की सबसे महंगी गाड़ियों में से एक है। इस गाड़ी में 5.0 लीटर सुपरचार्ज्ड V8 पेट्रोल मोटर दी गई है जो 558 bhp की पावर और 700 Nm का टॉर्क जनरटे करती है। इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। 0 से 100 किमी की रफ्तार पकडने में इसे 5.5 सेकंड का वक्त लगता है। कार की टॉप स्पीड 225 kmph है। Range Rover की कीमत 2.11 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) है। सनी के अलावा यह कार, संजय दत्त, कटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान. रणबीर कपूर, अलिया भट्ट समेत कई कई बॉलीवुड एक्टर्स के पास है। इसके अलावा सनी के पास ऑडी A8 भी है जिस पर एके-47 की गोलियों का भी इस कार पर कोई असर नहीं होता। हर खतरे से बचाती है यह कार। सनी के अलावा आइये एक नजर डालते हैं देओल फैमली की कार कलेक्शन पर।
 

बॉबी देओल के पास हैं कई लग्जरी कारें

Sunny Deol luxury cars and Deol family collection car collection
Bobby Deol
बॉबी देओल को भी कारों का काफी शौक है, उनके गैराज में एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें हैं। इनमें लैंडरोवर फ्रीलैंडर, पोर्शे 911, और मर्सिडीज S क्लास, जैसी गाड़ियां शामिल हैं। बॉबी ने पिछले साल जून में ही 1.20 करोड़ रुपए की रेंज रोवर खरीदी है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

करण देओल को पसंद है Range Rover Evoque

Sunny Deol luxury cars and Deol family collection car collection
Karan Deol
सनी देओल के बेटे करण देओल को भी कारों का शौक है, करण के पास फिलहाल Range Rover Evoque, इस कार की कीमत 40-60 लाख रुपये है। करण जल्द ही अपनी पहली फिल्म के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं यह सनी देओल द्वारा डायरेक्ट की जा रही तीसरी फिल्म होगी जोकि 19 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में करण की हीरोइन सहर बम्बा हैं।
 
 
विज्ञापन

धर्मेन्द्र की फेवरेट कार

Sunny Deol luxury cars and Deol family collection car collection
Dharmendra
आज भी धर्मेन्द्र के लिए लोगों की दीवानगी देखने लायक है। धर्मेन्द्र के पास  Mercedes Benz SL500 है जिसकी कीमत 1-2 करोड़ रु है। इस कार में कई गजब के फीचर्स हैं और यह बेहद आरामदायक सवारी है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed