{"_id":"63d281f043168d0bfd2e46a2","slug":"tata-altroz-cng-car-launch-date-in-india-know-segment-first-features-specs-news-in-hindi-2023-01-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Altroz CNG: टाटा अल्ट्रोज सीएनजी मॉडल की लॉन्च डिटेल्स का खुलासा, सेगमेंट में पहली बार मिलेंगे यह फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Altroz CNG: टाटा अल्ट्रोज सीएनजी मॉडल की लॉन्च डिटेल्स का खुलासा, सेगमेंट में पहली बार मिलेंगे यह फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 26 Jan 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
Tata Altroz iCNG at Auto Expo 2023
- फोटो : Amar Ujala
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने हाल ही में आयोजित हुए दिल्ली ऑटो एक्सपो में अपने दो आगामी CNG मॉडल पेश किए - Altroz CNG और Punch CNG. दोनों मॉडल इस साल लॉन्च होने वाले हैं, लेकिन उनकी लॉन्च की तारीख अभी सामने नहीं आई है। एक ताजा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Tata Altroz CNG इस साल के आखिर में शोरूम में आएगी। इस मॉडल के बारे में खास बात यह है कि Tata Altroz iCNG ब्रांड की नई ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जो बूट में कार्गो स्पेस को ऑप्टिमाइज करती है।
Trending Videos
Tata Altroz iCNG at Auto Expo 2023
- फोटो : Amar Ujala
बड़ा बूट स्पेस
हर सिलेंडर की क्षमता 30-लीटर है। सीएनजी टैंक को नीचे और फ्लैट सतह पर रखा गया है, जिससे बूट स्पेस का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि सीएनजी टैंक बड़े करीने से रखे गए हैं। जिससे यूजर्स को इस्तेमाल करने लायक कार्गो क्षमता के लिए बूट स्पेस से कोई बड़ा समझौता नहीं करना पड़ता है।

एडवांस्ड ईसीयू टेक्नोलॉजी
इसके अलावा, अल्ट्रोज सीएनजी अपने सेगमेंट की पहली कार है जो सिंगल एडवांस्ड ईसीयू (इंजन कंट्रोल यूनिट) और डायरेक्ट स्टेट सीएनजी के साथ आती है। इसमें तेजी से रिफिलिंग, ईंधन और मॉड्यूलर ईंधन फिल्टर के बीच ऑटो स्विच है। रिफ्यूलिंग के दौरान माइक्रो स्विच के जरिए इंजन को बंद किया जा सकता है। यह मॉडल अपने सेगमेंट में पहली लीकेज डिटेक्शन टेक्नोलॉजी के साथ आता है जो गैस रिसाव की स्थिति में पेट्रोल मोड पर ऑटोमैटिक तरीके से स्विच कर देता है।

इंजन पावर
टाटा मोटर्स ने Altroz CNG मॉडल के इंजन स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। लेकिन मॉडल के 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आने की उम्मीद है जो टियागो और टिगोर सीएनजी वर्जन में भी इस्तेमाल किए गए हैं। यह इंजन स्टैंडर्ड तौर पर 84.82 bhp का पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। लेकिन iCNG वर्जन में इसे 73 bhp का पावर और 95 Nm टॉर्क जेनरेट करने के लिए अलग किया गया है।

फीचर्स
कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेगुलर पेट्रोल वर्जन की तरह ही, हैचबैक के सीएनजी वैरिएंट में एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 7 इंच का हर्मन इंफोटेनमेंट सिस्टम, लैदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ऊंचाई एडजस्ट करने वाली ड्राइवर सीट, इलेक्ट्रिक सनरूफ, प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, आर16 डुअल-टोन अलॉय व्हील, शार्क फिन एंटीना और ऑटो फोल्डिंग ओआरवीएम की पेशकश की गई है।