{"_id":"600bd6c5fff98059474545e6","slug":"tata-altroz-iturbo-launched-in-india-ira-technology-in-tata-altroz-turbocharged-petrol-engine-tata-altroz-turbo-petrol-specifications-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Altroz iTurbo iRA टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च, हिंग्लिश में बोलकर दें कमांड, मिला पावरफुल इंजन, जानें कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Altroz iTurbo iRA टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च, हिंग्लिश में बोलकर दें कमांड, मिला पावरफुल इंजन, जानें कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
Tata Altroz iTurbo
- फोटो : Tata Motors
देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपनी बहुप्रतीक्षित प्रीमियम हैचबैक कार Altroz iTurbo (अल्ट्रोज आई टर्बो) को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही इस कार को पेश किया था लेकिन इसकी कीमत का खुलासा अब किया गया है। कंपनी ने अल्ट्रोज आई टर्बो प्रीमियम हैचबैक को टाटा की iRA (इंटेलिजेंट रियल टाइम असिस्ट) टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है। iRA तकनीक की मदद से कार चालक 27 कनेक्टेड कार फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस टेक्नोलॉजी की खास बात यह है कि इसके जरिए आप न सिर्फ हिंदी या इंग्लिश में, बल्कि हिंग्लिश में भी कार को बोलकर कमांड दे सकेंगे। टाटा मोटर्स ने नई Altroz iTurbo की आधिकारिक तौर पर प्री-बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। अल्ट्रोज आई टर्बो कार की बुकिंग 11,000 रुपये की राशि देकर की जा सकती है। नई Altroz iTurbo को नए पावरट्रेन, अपडेटेड फीचर्स के साथ-साथ एक नई कलर थीम के साथ उतारा गया है।
Trending Videos
Altroz iTurbo Price Table
- फोटो : Tata Motors
Altroz iTurbo की कीमत
Altroz iTurbo को XT, XZ और लाइन के नए टॉप XZ + वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। Altroz iTurbo के XT वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 7.73 लाख रुपये है। वहीं Altroz iTurbo XZ वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.45 रुपये है। जबिक Altroz iTurbo XZ+ वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.85 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने बताया है कि अल्ट्रोज आई टर्बो की ये इंट्रोडक्ट्री कीमत है। यानी भविष्य में इसकी कीमतें बढ़ सकती हैं। देश में टाटा अल्ट्रोज को 2020 की शुरुआत में पेट्रोल इंजन के साथ-साथ डीजल इंजन पावरट्रेन के साथ लॉन्च किया गया था। टर्बो वेरिएंट मॉडल के रेंज को और बढ़ा देता है और यह भारतीय बाजार में नई लॉन्च की गई 2020 Hyundai i20 (ह्यूंदै i20) के टर्बो ट्रिम का मुकाबला करेगी।

Tata Altroz iTurbo Interior
- फोटो : Tata Motors
पावरफुल इंजन
यह Tata Altroz का सबसे पावरफुल और तेज वेरिएंट है। इसमें वहीं 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है जो नेक्सन के साथ मिलता है। यह इंजन 110 PS का पावर और 150Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह बिना-टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल वेरिएंट की तुलना में लगभग 28 फीसदी ज्यादा पावर है जो लगभग 82 PS जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल यूनिट ट्रांसमिशन दिया गया है। हालांकि इसके साथ-साथ डीसीटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलने की संभावना थी, जिसे शामिल नहीं किया गया है।

- फोटो : For Representation Only
जबरदस्त रफ्तार
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, टाटा अल्ट्रोज़ iTurbo 12 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। यह इंजन 18.13 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। टर्बोचार्ज्ड वेरिएंट में अतिरिक्त ड्राइविंग मोड भी मिलते हैं। इसमें स्पोर्ट और सिटी मोड होंगे जो सिर्फ iTURBO वेरिएंट के साथ ही उपलब्ध होंगे।

Altroz iTurbo iRA Technology
- फोटो : Tata Motors
इंटीरियर और फीचर्स
नए अल्ट्रोज iTurbo के इंटीरियर की बात करें तो इसमें चमड़े की सीटों के साथ हल्के भूरे रंग के इंटीरियर्स मिलता है। कार में ऊंचाई एडजस्ट करने वाली ड्राइवर सीट, मल्टी-ड्राइव मोड, रियर आर्मरेस्ट, पीछे की तरफ पावर आउटलेट, दो अतिरिक्त ट्वीटर, वन शॉट अप पावर विंडो फीचर, एक्सप्रेस कूल, क्रूज कंट्रोल, पुश स्टार्ट / स्टॉप बटन के अलावा भी बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं। नए अल्ट्रोज iTURBO वेरिएंट में एक प्रमुख अपडेट यह दिया गया है कि इसमें टाटा की iRA टेक्नोलॉजी शामिल की गई है। जिसकी वजह से इसमें 27 कनेक्टेड कार फंक्शंस मिलते हैं।