सब्सक्राइब करें

Tata Altroz: टाटा अल्ट्रोज स्टैंडर्ड वैरिएंट में भी मिला सनरूफ, बनी इस फीचर के साथ आने वाली सबसे सस्ती कार

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 02 Jun 2023 04:05 PM IST
विज्ञापन
Tata Altroz standard variants to get sunroof most affordable car with sunroof
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने पिछले महीने अपनी प्रीमियम हैचबैक Altroz कार का CNG वर्जन लॉन्च करने के तुरंत बाद अब इसमें कुछ नए फीचर्स पेश किए हैं। कार निर्माता Altroz iCNG (अल्ट्रोज आईसीएनजी) में पहली बार मिलने वाले कुछ फीचर्स, जैसे कि सनरूफ, को अब कार के स्टैंडर्ड वैरिएंट में भी दे रहा है। Hyundai i20 के बाद टाटा अल्ट्रोज अपने सेगमेंट में दूसरा मॉडल है जो इस फीचर के साथ आता है। इतना ही नहीं अल्ट्रोज इस फीचर के साथ आनेवाली भारत की सबसे सस्ती कार भी बन गई है।
Trending Videos
Tata Altroz standard variants to get sunroof most affordable car with sunroof
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
Altroz में दिया गया इलेक्ट्रिक सनरूफ वॉयस कमांड फीचर के साथ आता है। स्टीयरिंग कंट्रोल पर लगे एक बटन को दबाने से सनरूफ को ऑपरेट किया जा सकेगा और सिस्टम को सिर्फ बोलकर इसे खोलने या बंद करने का आदेश दिया जा सकेगा। यह फीचर इस सेगमेंट में पहली बार मिल रहा है क्योंकि ह्यूंदै i20 में मैन्युअल रूप से ऑपरेट करने वाला सनरूफ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Altroz standard variants to get sunroof most affordable car with sunroof
Tata Altroz iCNG - फोटो : Tata Motors
अन्य फीचर्स की बात करें तो, Altroz अब वायरलेस चार्जर और एयर प्यूरिफायर के साथ आएगी। ये दोनों फीचर अल्ट्रोज के सीएनजी वर्जन में पहले ही पेश किए जा चुके हैं।
Tata Altroz standard variants to get sunroof most affordable car with sunroof
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स अब सभी पावरट्रेन विकल्पों में सनरूफ का फीचर दे रही है। जिन वेरिएंट में सनरूफ मिलेगा उनमें पेट्रोल और टर्बो-पेट्रोल वैरिएंट के लिए XM+, XMA+, XZ+, XZA+ शामिल हैं। इसके साथ ही डीजल में XM+ S, XZ+ S और XZ+ S डार्क वैरिएंट में सनरूफ मिलेगा। सनरूफ वाले Altroz वैरिएंट की कीमत 7.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर 10.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। सनरूफ वाले वैरिएंट की कीमत बिना इस फीचर वाले वैरिएंट की तुलना में आमतौर पर 45,000 ज्यादा होती है।
विज्ञापन
Tata Altroz standard variants to get sunroof most affordable car with sunroof
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
इंजन पावर और गियरबॉक्स
टाटा मोटर्स Altroz प्रीमियम हैचबैक को चार इंजन विकल्पों में पेश करती है। 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 86 PS का पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह वही इंजन है जिसका इस्तेमाल सीएनजी वर्जन में भी किया जाता है। तीसरा ऑप्शन 1.5-लीटर डीजल इंजन है जो 90 PS का पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। टाटा ने 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी पेश किया था जो 110 PS का पावर और 140 Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है। सभी इंजन या तो 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ड्यूल डीसीटी गियरबॉक्स के साथ आते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed