सब्सक्राइब करें

जानें Tata Altroz क्या वाकई Maruti Baleno, Hyundai i20 और Honda Jazz से बेहतर है?

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 18 Jan 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
Tata Altroz Vs Honda Jazz vs Hyundai i20 Vs Maruti Baleno, Feature, mileage and dimension comparison
Tata Altroz Vs Honda Jazz vs Hyundai i20 Vs Maruti Baleno - फोटो : AmarUjala

Tata Nexon के बाद Tata Altroz दूसरी ऐसी भारतीय कार है, जिसे ग्लोबल NCAP सेफ्टी स्टैंडर्ड्स में 5-स्टार रेटिंग मिली है। टाटा मोटर्स इस कार को 22 जनवरी को लॉन्च करेगी। टाटा अल्ट्रोज का मुकाबला हैचबैक सेगमेंट में आने वाली प्रीमियम कैटेगरी की हैचबैक कारों Maruti Baleno, Hyundai i20 और Honda Jazz से होगा। अल्ट्रोज में टाटा मोटर्स कई ऐसे फीचर दे रही है, जो बाकी कारों पर भारी पड़ते हैं। जानते हैं Tata Altroz और इस सेगमेंट में आने वाली बाकी कारों के फीचर्स के बारे में...

Trending Videos
Tata Altroz Vs Honda Jazz vs Hyundai i20 Vs Maruti Baleno, Feature, mileage and dimension comparison
Maruti suzuki baleno-2

इंजन कंपेरिजन

टाटा अल्ट्रोज पांच वेरियंट्स XE, XM, XT, XZ और XZ (O) और दो इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इसमें 1.2 लीटर का 6,000 आरपीएम पर 86 एचपी पावर वाला तीन सिलेंडर बीएस6 पेट्रोल और 4,000 आरपीएम पर 90 एचपी की पावर वाला 1.5 लीटर चार सिलेंडर बीएस6 टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलेगा। इसका पेट्रोल इंजन 3300 आरपीएम पर 113 एनएम का टॉर्क और डीजल इंजन 1250 से 3000 आरपीएम पर 200 एनएम का टॉर्क देगा।
 

  टाटा अल्ट्रोज मारुति बलेनो ह्यूंदै आई20 होंडा जैज
पेट्रोल इंजन 1.2 L 3 सिलेंडर Revotron BS6 1.2 L 4 सिलेंडर BS6 Hybrid 1.2 L BS4 1.2 L BS4
डीजल इंजन 1.5 L Trubo 4 सिलेंडर Revotorq BS6 1.3 L 4 सिलेंडर BS4 1.4 L BS4 1.5 L BS4
पॉवर (पेट्रोल) 6000@86 PS 6000@61 kW 6000@83 PS 6000@90 PS
टॉर्क (पेट्रोल) 3300@113 NM 4200@113 NM 4000@115 NM 4800@110 NM
पावर (डीजल) 4000@90 PS 4000@55.2 kw 4000@90 PS 3600@100 PS
टॉर्क (डीजल) 1250-3000@ 200 NM 2000@190 NM 1500@220 NM 1750@200 NM
ट्रांसमिशन मैनुअल CVT/5 स्पीड मैनुअल CVT/5 स्पीड मैनुअल CVT/5 स्पीड मैनुअल (6 स्पीड डीजल)
माइलेज 15-18 KM पेट्रोल
22-25 KM डीजल
23.87 KM पेट्रोल हाइब्रिड
27.39 KM डीजल
18.6 KM पेट्रोल
22.54 KM डीजल
19.0 KM पेट्रोल
27.3 KM डीजल

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Altroz Vs Honda Jazz vs Hyundai i20 Vs Maruti Baleno, Feature, mileage and dimension comparison
2019 Honda Jazz new facelift-2

डाइमेंशन

अगर तीनों कारों के साथ तुलना करें, तो लंबाई में होंडा जैज, तो चौड़ाई में अल्ट्रोज तो वहीं ऊंचाई में होंडा जैज बाजी मारती हैं। वहीं सबसे ज्यादा व्हीलबेस अल्ट्रोज का है। ग्राउंड क्लीयरेंस के मामले में बलेनो और आई20 आगे हैं। जबकि सबसे ज्यादा बूट होंडा जैज (345 लीटर) का है। वहीं टर्निंग रेडियस आई20 का सबसे ज्यादा है। जबकि सबसे ज्यादा फ्यूल टैंक कैपेसिटी आई20 की है।
 

स्पेसिफिकेशन टाटा अल्ट्रोज मारुति बलेनो ह्यूंदै आई20 होंडा जैज
लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई (एमएम) 3990X1755X1523 3995X1745X1510 3985X1734X1505 3955X1694X1544
व्हीलबेस (एमएम) 3501 (एमएम) 2520 (एमएम) 2570 (एमएम) 2530 (एमएम)
ग्राउंड क्लीयरेंस (एमएम) 165 MM 170 MM 170 MM 165 MM
बूट स्पेस 345 L 339 L 285 L 354 L
टर्निंग रेडियस 5.0 Mtr 4.9 Mtr 5.2 Mtr 5.1 Mtr
फ्यूल टैंक 37 L 37 L 45 L 40 L

 
 

Tata Altroz Vs Honda Jazz vs Hyundai i20 Vs Maruti Baleno, Feature, mileage and dimension comparison
Tata Altroz Albatross Doors - फोटो : Social Media

एक्सटीरियर फीचर

सभी हैचबैक्स में फ्रंट फॉग लैंप्स, रिअर वाशर, वाइपर्स और अलॉय व्हील्स मिलते हैं। बलेनो में एलईडी हेडलाइट्स, तो अल्ट्रोज और आ20 में प्रोजेक्टर यूनिट दी गई हैं। जैज में डीआरएल नहीं दी गई हैं। वहीं जैज में 15 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं।
 

  टाटा अल्ट्रोज मारुति बलेनो ह्यूंदै आई20 होंडा जैज
हेडलैंप्स हैलोजन प्रोजेक्टर्स LED हैलोजन प्रोजेक्टर्स हैलोजन बल्ब
DRL’s LED LED LED नहीं
फॉग लैंप्स हां हां हां हां
रिअर वाशर-वाइपर्स हां हां हां हां
अलॉय व्हील्स 16 इंच 16 इंच 16 इंच 16 इंच

   
 

विज्ञापन
Tata Altroz Vs Honda Jazz vs Hyundai i20 Vs Maruti Baleno, Feature, mileage and dimension comparison
2019 Maruti Baleno Facelift interior

इंटीरियर

फिलहाल आ रही सभी कारों में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। प्रीमियम हैचबैक्स में फैब्रिक सीट अपहोलस्ट्री, फ्रंट ऑर्मरेस्ट और सिंगल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल जैसे फीचर मिलते हैं। अल्ट्रोज में सेंटर कंसोल के आसपाल एंबियंट लाइटिंग, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 7.0 इंट की टीएफटी मिलती है। अल्ट्रोज में आई20 की तरह रिअर एसी वेंट्स मिलते हैं। इसके अलावा अल्ट्रोज और जैज में क्रूज कंट्रोल फीचर मिलता है।
 

  टाटा अल्ट्रोज मारुति बलेनो ह्यूंदै आई20 होंडा जैज
टचस्क्रीन 7.0 इंच 7.0 इंच 7.0 इंच 7.0 इंच
एपल कारप्ले/एंड्रॉयड ऑटो हां हां हां हां
वॉयस कमांड हां हां हां हां
सीट अपहोस्ट्री फैब्रिक फैब्रिक फैब्रिक फैब्रिक
पार्ट डिजिटल क्लस्टर हां नहीं नहीं नहीं
फ्रंट ऑर्मरेस्ट हां हां हां हां
क्लाइमेट कंट्रोल हां हां हां हां
रीअर एसी वेंट्स हां नहीं हां नहीं
क्रूज कंट्रोल हां नहीं नहीं हां

 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed