फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इलेक्ट्रिक वाहनों से टाटा, अशोक लेलैंड, ईसूजू, जेबीएम के बीच बाजार कब्जाने की होड़

Tue, 13 Feb 2018 11:17 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Feb 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
Tata, Ashok leyland and JBM Ready to launch more electric vehicles
TATA TIGOR

भारत में बढ़ते व्यावसायिक वाहनों के बाजार में नई तकनीक के साथ बड़ी ऑटो कंपनियां एक दौर ही बदलने की फिराक में लगी हैं। इसकी झलक ऑटो एक्सपो-2018 मोटर शो में दिखाई दे रही है। कंपनियां सिटी बसों की दौड़ में एक दूसरे को पछाडने के लिए जहां आरामदायक वहीं, प्रदूषण रहित सफर उपलब्ध कराने की होड़ में लगी हैं। हालांकि, इससे बसों की कीमतों में तो तगड़ा इजाफा हुआ है, अब देखना यह है कि बाजार में आने पर लोगों को कितनी भाएंगी। 

Tata, Ashok leyland and JBM Ready to launch more electric vehicles
JBM EcoLife Bus

जेबीएम ईको लाइफ: कंपनी ने 100 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन के वर्ग में 36 से 40 सीटों में यह सेगमेंट निकाला है। एक बार चार्ज होने पर यह 200 किलोमीटर चलती है। टॉप स्पीड-75 किमी/घंटे, चार्जिंग-पांच मिनट से एक घंटे में। कीमत- कस्टमाईजेशन पर निर्भर करीब दो से तीन करोड़ रुपये। इस वर्ष 2018 के मध्य में यह बाजार में आएगी। 

Tata, Ashok leyland and JBM Ready to launch more electric vehicles
Ashok Leyland Circuit-S

अशोक लेलैंड-सर्किट एस: कंपनी ने अपनी पहली फुल इलेक्ट्रिक बस अनव्हील की है। 25 से 35 सीट में कंपनी ने स्मार्ट बैटरी इसमें उपयोग करेगी। यह लियॉन बैटरी से आकार में करीब एक चौथाई और वजन में भी कम होगी। सबसे खास बात यह है कि कंपनी ने स्वापेबल टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रही है। इसमें चार्जिंग स्टेशन पर पहुंचते ही बैटरी को चार्ज बैटरी से बदल दिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tata, Ashok leyland and JBM Ready to launch more electric vehicles
TATA MAGNA BUS 1623

टाटा मैग्ना बस 1623- कंपनी ने 28 यात्रियों, एक चालक और एक परिचालक के लिए यह सिटी बस बनाई है। यह 12 मीटर लंबी बस प्रीमियम ग्राहकों के लिए बनाई गई है। बस में सेफ्टी फीचर्स और आरामदायक सीटें हैं जो विमान में मिली सुविधाओं का एहसास कराती हैं। 5.9 लीटर बीएस-4 कंप्लायंट, बस की पावर 228 बीएचपी और 850 एनएम टार्क है। बस में 2 प्लस 2 सीटें हैं और लग्जरी बाथरूम भी मौजूद हैं। कंपनी अगले चार माह में इसे लेकर आ रही है। 
 

विज्ञापन
Tata, Ashok leyland and JBM Ready to launch more electric vehicles
Pinnacle Specialty BUS

पिनेकल स्पेशियलिटी (फिनत्जा): लग्जरी बस का इंटीरियर अपार्टमेंट की तरह है। बस में दो सोफे लगे हैं जो बेड भी बन जाते हैं। यह बस पांच से आठ लोगों के लिए ही बनाई गई है। बस में एलईडी टीवी, फ्रिज, कॉफी वेंडिंग मशीन, एक बाथरूम और पेंट्री भी है। यह मनमुताबिक दो मीटर तक बढ़ाई भी जा सकती है। इसकी कीमत कंपनी ने 50 लाख रुपये रखी है। कंपनी इसे अप्रैल 2018 तक बाजार में ला सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed