सब्सक्राइब करें

Tata Car Offers: टियागो से लेकर नेक्सन तक... टाटा मोटर्स की कारों पर मिल रही है 70,000 रुपये तक की भारी छूट

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 07 Jul 2022 06:56 PM IST
सार

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने जुलाई के महीने के लिए भारत में अपने मॉडल रेंज में भारी छूट का एलान किया है।

विज्ञापन
tata car offers july 2022 tata motors discount july 2022 tata car discount offers car offers july 2022 best new car deals july 2022
Tata Harrier - फोटो : Tata Motors
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने जुलाई के महीने के लिए भारत में अपने मॉडल रेंज में भारी छूट का एलान किया है। कंपनी इस महीने के आखिर तक अपनी कार खरीदने पर मॉडलों और वैरिएंट्स के आधार पर 70,000 रुपये तक की छूट दे रही है। कंपनी की कारों पर कम से कम 7,500 रुपये की छूट मिल रही है। जुलाई के महीने में टाटा मोटर्स जिन कारों पर डिस्काउंट दे रही है उसमें अल्ट्रोज और टियागो हैचबैक, टिगोर सब-कॉम्पैक्ट सेडान के अलावा हैरियर, सफारी और नेक्सन एसयूवी शामिल हैं। हालांकि, टाटा मोटर्स अपनी हाल ही लॉन्च की गई पंच एसयूवी या किसी भी इलेक्ट्रिक कार और सीएनजी वाहन में छूट नहीं दे रही है। यहां हम आपको जुलाई के महीने में टाटा मोटर्स की कारों पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं। 
Trending Videos
tata car offers july 2022 tata motors discount july 2022 tata car discount offers car offers july 2022 best new car deals july 2022
Tata Harrier - फोटो : Tata Motors
Tata Harrier
टाटा मोटर्स अपनी फ्लैगशिप एसयूवी Harrier (हैरियर) पर इस महीने सबसे बड़ी छूट दे रही है। कंपनी जुलाई के महीने में हैरियर एसयूवी को खरीदने पर 70,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस ऑफर में कॉर्पोरेट छूट के रूप में 5,000 रुपये के अलावा 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। कर्मचारी या विक्रेता के रूप में कार निर्माता से जुड़े लोगों को 25,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tata car offers july 2022 tata motors discount july 2022 tata car discount offers car offers july 2022 best new car deals july 2022
Tata Safari Adventure Persona - फोटो : Tata Motors
Tata Safari
टाटा मोटर्स की तीन-पंक्ति वाली एसयूवी Safari (सफारी) पर इस महीने दूसरी सबसे बड़ी छूट दी जा रही है। कार निर्माता सफारी एसयूवी पर 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रहा है। इसके अलावा सफारी में कोई अन्य अतिरिक्त छूट नहीं मिल रही है। 
tata car offers july 2022 tata motors discount july 2022 tata car discount offers car offers july 2022 best new car deals july 2022
Tata Tigor - फोटो : Tata Motors
Tata Tigor
टाटा मोटर्स अपनी सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार Tigor (टिगोर) पर 33,000 रुपये तक की छूट दे रही है। यह ऑफर Tigor के XZ वैरिएंट या इससे ऊपर के अन्य वैरिएंट्स पर मिल रहा है। टाटा मोटर्स टिगोर के निचले वैरिएंट्स पर भी 23,000 रुपये तक की छूट दे रही है। छूट में ऑफर, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट छूट के साथ-साथ कर्मचारियों और विक्रेताओं के लिए छूट शामिल है।
विज्ञापन
tata car offers july 2022 tata motors discount july 2022 tata car discount offers car offers july 2022 best new car deals july 2022
Tata Tiago - फोटो : Tata Motors
Tata Tiago
Tiago (टियागो) हैचबैक कार के XZ या उससे ऊपर के वैरिएंट्स पर 28,000 रुपये तक की आकर्षक छूट के साथ उपलब्ध है। Tiago के अन्य सभी लोअर वैरिएंट्स पर 18,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। छूट में ऑफर, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट छूट के साथ-साथ कर्मचारियों और विक्रेताओं के लिए छूट शामिल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed