सब्सक्राइब करें

Tata Car Discounts: फेस्टिव सीजन में टाटा की कारों पर मिल रही बंपर छूट, इतने रुपये की होगी बचत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 04 Oct 2022 03:21 PM IST
विज्ञापन
tata car offers october 2022 tata car discounts offers tata motors cars offers News in Hindi
Tata Tigor - फोटो : Tata Motors
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को लुभाने और अपने वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए अक्तूबर 2022 के दौरान अपने कुछ वाहनों पर छूट दे रही है। टाटा हैरियर, सफारी और अन्य मॉडलों के लिए एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट छूट, या सीधे नकद छूट के रूप में 40,000 रुपये तक की छूट की पेशकश की जा रही है। 
Trending Videos
tata car offers october 2022 tata car discounts offers tata motors cars offers News in Hindi
Tata Harrier - फोटो : Tata Motors
Tata Harrier
टाटा हैरियर पर एक्सचेंज बोनस के रूप में सभी वैरिएंट्स पर 40,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा ग्राहकों को 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी मिलेगी। हैरियर एसयूवी में 168 बीएचपी 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tata car offers october 2022 tata car discounts offers tata motors cars offers News in Hindi
Tata Safari - फोटो : Tata Motors
Tata Safari
टाटा मोटर्स की फ्लैगशिप कार Safari पर भी एक्सचेंज बोनस के रूप में 40,000 रुपये की छूट मिल रही है। हालांकि कंपनी अपनी इस एसयूवी पर कोई कॉर्पोरेट छूट नहीं दे रही है। टाटा सफारी में भी वहीं ड्राइव ट्रेन मिलता है जिसका इस्तेमाल हैरियर में किया गया है। इस कार में भी 168 बीएचपी डीजल इंजन मिलता है। लेकिन इसमें ज्यादा लोग सफर कर सकत हैं क्योंकि इसमें सीटों की तीन पंक्ति मिलती है। 
tata car offers october 2022 tata car discounts offers tata motors cars offers News in Hindi
Tata Tigor Facelift - फोटो : Tata Motors
Tata Tigor
टाटा टिगोर मॉडल, जिसमें सीएनजी वैरिएंट भी शामिल है, पर 10,000 रुपये की नकद छूट और एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। Tata Tigor पेट्रोल वर्जन पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है, जिससे इस कार पर कुल 20,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि CNG वर्जन पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है, जिससे कुल 25,000 रुपये के बेनिफिट्स मिलते हैं। 
विज्ञापन
tata car offers october 2022 tata car discounts offers tata motors cars offers News in Hindi
Tata Tiago - फोटो : Tata Motors
Tata Tiago
सेडान की तरह ही, हैचबैक टाटा टियागो पेट्रोल वर्जन पर 10,000 रुपये की नकद छूट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। जिससे इस कार पर मिलने वाली कुल छूट 20,000 रुपये हो जाती है। ग्राहक 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट का भी लाभ उठा सकते हैं और यह टियागो के सभी वैरिएंट्स पर दिया जा रहा है। हाल ही में लॉन्च हुई Tata Tiago EV और CNG वर्जन पर कोई ऑफर नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed