सब्सक्राइब करें

EV Battery Plant: टाटा समूह ने 130 अरब रुपये के ईवी बैटरी प्लांट सौदे पर किए हस्ताक्षर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 03 Jun 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Tata Group signs outline deal with Gujarat government on building lithium ion cell EV battery plant
Tata Nexon EV - फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
भारत के Tata Group (टाटा समूह) ने लगभग 130 अरब रुपये (1.58 अरब डॉलर) के निवेश के आधार पर, लिथियम-आयन सेल फैक्ट्री के निर्माण के लिए शुक्रवार को एक रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसे अपनी इलेक्ट्रिक वाहन आपूर्ति श्रृंखला बनाने के देश के प्रयासों के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।
Trending Videos
Tata Group signs outline deal with Gujarat government on building lithium ion cell EV battery plant
Tata Tiago EV - फोटो : Tata Motors
जनसंख्या के आकार की तुलना में, भारत का कार बाजार बहुत छोटा है। टाटा मोटर्स की भारतीय कार बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की बिक्री में सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। लेकिन यह कंपनी की अन्य वाहनों की बिक्री की तुलना में काफी कम है। जो पिछले साल भारत की कुल कार बिक्री लगभग 38 लाख यूनिट्स का सिर्फ 1 प्रतिशत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Group signs outline deal with Gujarat government on building lithium ion cell EV battery plant
EV Battery - फोटो : For Reference Only
टाटा की यूनिट Agratas Energy Storage Solutions (अग्रतास एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस) और गुजरात सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि उत्तरी गुजरात के साणंद में स्थित प्लांट पर काम तीन साल से कम समय में शुरू होने की उम्मीद है। बयान में कहा गया है कि इसकी शुरुआती मैन्युफेक्चरिंग क्षमता 20 गीगावाट घंटे (GWh) होगी, जिसे विस्तार के दूसरे चरण में दोगुना किया जा सकता है।
 
Tata Group signs outline deal with Gujarat government on building lithium ion cell EV battery plant
EV Battery - फोटो : For Reference Only
गुजरात राज्य सरकार के एक अधिकारी विजय नेहरा ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, "यह प्लांट गुजरात और भारत में ईवी इकोसिस्टम के विकास में योगदान देने के लिए एक लंबा रास्ता तय करेगा।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed