टाटा सफारी लॉन्च होने के बाद टाटा मोटर्स ने 7-सीटर सेगमेंट पर फिर से पकड़ मजबूत बना ली है। फरवरी 2021 में टाटा मोटर्स की बिक्री में 51 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने पिछले नौ सालों में सबसे ज्यादा पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री की है। कंपनी मार्च में भी गाड़ियों की बिक्री बढ़ाने के लिए अपनी गाड़ियों पर कई तरह के डिस्काउंट्स ऑफर कर रही है। आइए जानते हैं किस गाड़ी पर कितनी मिल रही है छूट...
मार्च डिस्काउंट: खरीदने की सोच रहे हैं Tata की नई कार, मिल रही है 65 हजार रुपये तक की धाकड़ छूट!
टाटा हैरियर (65 हजार रुपये तक)
कंपनी अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा हैरियर पर सबसे ज्यादा 65 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 25 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 40 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। वहीं हैरियर के कैमो, डार्क एडिशन वैरियंटस पर 25 हजार रुपये का डिस्काउंट नहीं दे रही है। इन पर केवल 40 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस ही मिलेगा।
- कैश डिस्काउंट 25 हजार रुपये
- एक्सचेंज ऑफर 40 हजार रुपये
- हैरियर की एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपय़े से 20.45 लाख रुपये तक।
टाटा नेक्सन (15 हजार रुपये तक)
सेफ्टी के मामले में टाटा नेक्सन बेजोड़ है। नेक्सन को NCAP क्रेश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है। कंपनी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन पर 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।
- नेक्सन पर कुल बेनिफिट्स 15 हजरा रुपये तक।
- नेक्सन पर कोई कैश डिस्काउंट का ऑफर नहीं।
- टाटा नेक्सन की एक्स-शोरूम कीमत 7.09 लाख रुपये से 12.79 लाख रुपये तक
टाटा टियागो (25 हजार रुपये तक)
टाटा की एंट्री लेवल हैचबैक टाटा टियागो को सेफ्टी के मामले में 4-स्टार रेटिंग मिल चुकी है। वहीं कंपनी ने हाल ही में इस सेगमेंट में सबसे सस्ती 5.99 लाख रुपये की कीमत में ऑटोमैटिक XTA AMT वैरियंट लॉन्च किया है। टियागो पर अधिकतम 25 हजार रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 10 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
- 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट
- 10 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर
- टियागो की एक्स-शोरूम कीमत 4.85 लाख रुपये से 6.84 लाख रुपये तक।
टाटा टिगोर (30 हजार रुपये तक)
टाटा की सबकॉम्पैक्ट सेडान टिगोर पर 30 हजार रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इनमें 15 हजार रुपये तक का कैश बैक और 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। टिगोर और टियागो में एक ही इंजन मिलता है।
- कैश डिस्काउंट 15 हजार रुपये तक।
- एक्सचेंज ऑफर 15 हजार रुपये तक।
- टिगोर की एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये से 7.63 लाख रुपये तक।