सब्सक्राइब करें

इंतजार: खरीदने जा रहे हैं नई SUV या कार, तो अगले साल 2022 तक मिलेगी डिलीवरी! जानें कितना है वेटिंग पीरियड

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 19 Mar 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
Top Best selling SUV and cars with Highest waiting period, Hyundai Creta, Hyundai i20, Nissan Magnite and Mahindra Thar and more
2020 Mahindra Thar - फोटो : Mahindra social media (for Reference Only)

पिछले छह महीनों में कई गाड़ियों की लॉन्चिंग हुई है। वहीं कुछ के फेसलिफ्ट और न्यू जनरेशन मॉडल्स भी पेश हुए हैं। इनमें ग्राहक की पहली पसंद एसयूवी गाड़ियां बनी हुई हैं। जिनमें महिंद्रा थार, निसान मैगनाइट, रेनो काइगर, टाटा सफारी जैसी गाड़ियां शामिल हैं। इनमें से कुछ गाड़ियां लॉन्चिंग के साथ ही सड़कों पर हिट हो गईं हैं, जिसके चलते इनका वेटिंग पीरियड बढ़ गया है। आइए जानते हैं इन नई लॉन्च हुईं गाड़ियों का कितना है वेटिंग पीरियड...

Trending Videos
Top Best selling SUV and cars with Highest waiting period, Hyundai Creta, Hyundai i20, Nissan Magnite and Mahindra Thar and more
ICOTY 2021 Hyundai i20 - फोटो : Agency

Hyundai i20

  • Hyundai i20 को इस साल का कार ऑफ द ईयर 2021 (COTY) चुना गया है।  
  • ह्यूंदै i20 पर अधिकतम वेटिंग पीरियड दिल्ली में तीन महीनों तक का है।
  • इसके टॉप एंड Asta (O) टर्बो पेट्रोल DCT वैरियंट पर सबसे ज्यादा वेटिंग है।
  • वहीं इसके एंट्री लेवल वैरियंट पर 1.5 महीनों की वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Top Best selling SUV and cars with Highest waiting period, Hyundai Creta, Hyundai i20, Nissan Magnite and Mahindra Thar and more
Omar Abdullah driving 2020 Mahindra Thar SUV - फोटो : Twitter/@OmarAbdullah

महिंद्रा थार

  • महिंद्रा थार पर लगभग शहरों में एक सी ही वेटिंग है। हालांकि यह हर वैरियंट पर अलग-अलग है।
  • इसके कनवर्टिबल टॉप और हार्डटॉप पेट्रोल MT वैरियंट्स की मांग सबसे ज्यादा है और इन पर 6 महीने तक की वेटिंग है।
  • डीजल और पेट्रोल ऑटोमैटिक के अलावा डीजल मैनुअल पर वेटिंग पीरियड 10 महीने तक का है।
  • अगर आप आज महिंद्रा थार बुक करते हैं तो संभव है कि आपको 2022 में इसकी डिलीवरी मिले। प्रोडक्शन बढ़ाने के बाद भी वेटिंग पीरियड कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
Top Best selling SUV and cars with Highest waiting period, Hyundai Creta, Hyundai i20, Nissan Magnite and Mahindra Thar and more
2021 Tata Safari - फोटो : Tata Motors

टाटा सफारी  

  • कंपनी ने नेक्स्ट जनरेशन टाटा सफारी को हाल ही में उतारा था। वहीं सफारी पर अधिकतम वेटिंग पीरियड 2.5 महीनों का है।
  • बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई में वेटिंग पीरियड 1.5 महीनों का है।
  • वहीं गाजियाबाद, इंदौर, नोएडा, लखनऊ, हैदराबाद और पुणे में वेटिंग पीरियड सबसे ज्यादा है।
  • इसके एडवेंचर परसोना वैरियंट की भी अच्छी खासी डिमांड है।
विज्ञापन
Top Best selling SUV and cars with Highest waiting period, Hyundai Creta, Hyundai i20, Nissan Magnite and Mahindra Thar and more
Renault Kiger - फोटो : Renault

रेनो काइगर

  • काइगर को फऱवरी में उतारा गया था। मैगनाइट के मुकाबले इसका वेटिंग पीरियड काफी कम है।  
  • नई दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जयपुर जैसे शहरों में काइगर का वेटिंग पीरियड 8 हफ्ते तक है।
  • वहीं मुंबई में काइगर की डिलीवरी मात्र 15 दिनों में ही हो रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed