{"_id":"63ada277e523d048b6771dbe","slug":"tata-motors-electric-car-sales-tata-electric-car-sales-tata-motors-delivers-50000-electric-cars-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Motors EV: टाटा मोटर्स ने हासिल किया एक नया मुकाम, कंपनी ने डिलीवरी की 50,000 इलेक्ट्रिक कारें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Motors EV: टाटा मोटर्स ने हासिल किया एक नया मुकाम, कंपनी ने डिलीवरी की 50,000 इलेक्ट्रिक कारें
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 29 Dec 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Tata Nexon EV
- फोटो : Tata Motors
Link Copied
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने गुरुवार को एलान किया कि उसने 50,000वीं इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी कर एक नई उपलब्धि हासिल की है। यह स्पेसिफिक मॉडल Tata Nexon EV (टाटा नेक्सन ईवी) था, जिसे टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन को डिलीवर किया गया। घरेलू कार ब्रांड ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका एलान किया है।
Trending Videos
2 of 5
Tata Tigor EV
- फोटो : Tata Motors
कार निर्माता इस समय भारत में तीन अलग-अलग इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री करता है, जिसमें Tiago EV, Tigor EV और Nexon EV हैं। Nexon दो अलग-अलग वैरिएंट्स- Nexon EV Max और Nexon EV Prime में आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Tata Nexon EV Max
- फोटो : Tata Motors
Nexon EV ऑटोमेकर की बेस्टसेलिंग इलेक्ट्रिक कार है। साथ ही, यह MG ZS EV और Hyundai Kona EV जैसी कारों को टक्कर देते हुए, भारत में भी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। अपकमिंग Mahindra XUV400 भी इसी सेगमेंट में आती है। Tata Nexon EV ने ऑटो निर्माता को भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में सबसे बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने में मदद की है, जो पिछले कुछ वर्षों में तेज रफ्तार से बढ़ रहा है।
4 of 5
Tata Nexon EV Prime
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon EV Max 40.5 kWh बैटरी पैक की बदौलत सिंगल चार्ज पर 437 किमी की रेंज का वादा करती है। Nexon EV Max को इस साल मई में इस लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV की पावर और रेंज बढ़ाने की कोशिश में पेश किया गया था। इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 17.74 लाख रुपये और 19.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह Nexon EV के हाई-एंड वैरिएंट के रूप में आता है, जबकि निचला वैरिएंट Nexon EV Prime है।
विज्ञापन
5 of 5
Tata Tiago EV
- फोटो : Tata Motors
Nexon EV के साथ कामयाबी का स्वाद चखने के बाद, टाटा मोटर्स ने Tigor EV और Tiago EV को भी पेश किया, जो कॉम्पैक्ट सेडान और हैचबैक के इंटरनल कंब्शन इंजन वाले मॉडल के जैसी डिजाइन के साथ आते हैं। टियागो ईवी और टिगोर ईवी इस समय भारत में दो सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।