सब्सक्राइब करें

Tata Motors: टाटा मोटर्स ने हासिल किया एक और मील का पत्थर, महाराष्ट्र-गोवा में एक दिन में 712 नेक्सन और टिगोर ईवी डिलीवर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 02 Apr 2022 07:38 PM IST
विज्ञापन
Tata Motors Electric Car Tata Motors delivers 712 electric vehicles Tata Nexon EV Tata Tigor EV to customers in biggest EV delivery event held by a four-wheeler OEM in India on one day
Tata Motors delivers 712 Nexon, Tigor EVs in Maharashtra, Goa on one day - फोटो : Tata Motors
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने शनिवार को एलान किया कि उसने भारत में चार पहिया ओईएम द्वारा आयोजित सबसे बड़े ईवी डिलीवरी कार्यक्रम में आज ग्राहकों को 712 इलेक्ट्रिक वाहन दिए हैं। डिलीवर किए गए 712 वाहनों में से 564 Nexon EV और 148 Tigor EV थे। कारों को महाराष्ट्र और गोवा में अलग-अलग ग्राहकों तक पहुंचाया गया। 
Trending Videos
Tata Motors Electric Car Tata Motors delivers 712 electric vehicles Tata Nexon EV Tata Tigor EV to customers in biggest EV delivery event held by a four-wheeler OEM in India on one day
Tata Nexon EV Pooja - फोटो : Reddit
टाटा मोटर्स का दावा है कि आज भारतीय ईवी कार बाजार में उसकी 87 फीसदी की बाजार हिस्सेदारी है। और Nexon EV इसकी अब तक की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है जिसने Tata को ईवी स्पेस में सेगमेंट लीडर बनने में मदद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Motors Electric Car Tata Motors delivers 712 electric vehicles Tata Nexon EV Tata Tigor EV to customers in biggest EV delivery event held by a four-wheeler OEM in India on one day
Tata Nexon EV Charging - फोटो : For Refernce Only
नेक्सन ईवी एक बार फुल चार्जिंग करने पर 312 किमी की ARAI प्रमाणित रेंज के साथ आती है। यह इलेक्ट्रिक कार एक पावरफुल 129 PS स्थायी-चुंबक एसी मोटर से लैस है जो एक उच्च क्षमता 30.2 kWh लिथियम-आयन बैटरी के साथ आती है।
Tata Motors Electric Car Tata Motors delivers 712 electric vehicles Tata Nexon EV Tata Tigor EV to customers in biggest EV delivery event held by a four-wheeler OEM in India on one day
Tata Nexon EV ZConnect App - फोटो : For Refernce Only
वाहन निर्माता का कहना है कि इसकी वाटरप्रूफ बैटरी पैक IP67 मानकों को पूरा करती है। इसके अलावा, कार 35 मोबाइल एप आधारित कनेक्टेड फीचर्स के साथ आती है, जिसमें रिमोट कमांड, व्हीकल ट्रैकिंग से लेकर ड्राइविंग बिहेवियर एनालिटिक्स, नेविगेशन और रिमोट डायग्नोस्टिक्स शामिल हैं। 
विज्ञापन
Tata Motors Electric Car Tata Motors delivers 712 electric vehicles Tata Nexon EV Tata Tigor EV to customers in biggest EV delivery event held by a four-wheeler OEM in India on one day
Tata Tigor EV 2021 - फोटो : Tata Motors
टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रमुख, विपणन, बिक्री और सेवा रणनीति, विवेक श्रीवास्तव ने कहा, "चूंकि भारत मोबिलिटी में इलेक्ट्रिफिकेशन की ओर बढ़ रहा है, टाटा मोटर्स ग्राहकों को #EvolveToElectric की मदद करने वाले पैकेज्ड उत्पाद प्रदान करके इस स्पेस में मार्केट लीडर होने पर गर्व महसूस करती है। महाराष्ट्र और गोवा के ग्राहकों को एक दिन में 712 इलेक्ट्रिक वाहन देने का आज का अवसर (भारत में एक चार पहिया निर्माता द्वारा हासिल किया गया एक मील का पत्थर) एक उपलब्धि है जिसके बारे में हम उत्साहित हैं। यह न सिर्फ उन सफलता को साबित करता है जो टाटा मोटर्स के ईवी ने व्यक्तिगत गतिशीलता के क्षेत्र में बनाई है, बल्कि ग्राहकों द्वारा उनमें देखे जा रहे मूल्य और विश्वास के लिए एक सबूत भी है।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed