सब्सक्राइब करें

Tata Safari: टाटा मोटर्स ने सफारी एसयूवी के दो नए वैरिएंट्स किए लॉन्च, जानें कीमत और क्या है इनमें नया

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 27 Sep 2022 11:59 AM IST
सार

Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपनी तीन-पंक्ति एसयूवी Tata Safari (टाटा सफारी) के दो नए वैरिएंट्स लॉन्च किए हैं।

विज्ञापन
Tata Motors launches new variants of three-row SUV Safari Know Price Features Specs News in Hindi
Tata Safari - फोटो : Tata Motors
Tata Harrier (टाटा हैरियर) एसयूवी के दो नए वैरिएंट्स लॉन्च करने के कुछ दिनों बाद, Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपनी तीन-पंक्ति एसयूवी Tata Safari (टाटा सफारी) के लिए भी इसी तरह के वैरिएंट्स लॉन्च किए हैं। Tata Safari के नए वैरिएंट्स - XMS और XMAS की कीमत क्रमश: 17.96 लाख रुपये और 19.26 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी का कहना है कि ये इंट्रोडक्टरी कीमत है। यानी भविष्य में इन वैरिएंट्स की कीमत में बढ़ोतरी की जा सकती है। इन दोनों वैरिएंट्स में रेगुलर 2.0-लीटर डीजल इंजन होंगे। नई प्राइस लिस्ट के मुताबिक, नया वैरिएंट सफारी एसयूवी के XM और XT वैरिएंट से ऊपर पोजिशन किया गया है और इनकी कीमत 1 लाख रुपये तक महंगी है। 
Trending Videos
Tata Motors launches new variants of three-row SUV Safari Know Price Features Specs News in Hindi
Tata Safari - फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
मिले ये नए फीचर्स
टाटा सफारी एसयूवी के नए XMS और XMAS वैरिएंट्स कई नए फीचर्स के साथ आएंगे। इनमें एक पैनोरमिक सनरूफ, एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करने वाला 7.0-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, रिवर्स कैमरा, रेन-सेंसिंग वाइपर, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटो हेडलाइट्स और इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल बाहरी रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम) जैसे फीचर्स शामिल हैं। ये वैरिएंट तीन ड्राइव मोड - इको, सिटी और स्पोर्ट के साथ आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Motors launches new variants of three-row SUV Safari Know Price Features Specs News in Hindi
Tata Safari - फोटो : Tata Motors
पैनोरमिक सनरूफ नए वैरिएंट के लिए स्टैंडर्ड तौर पर मिलेगा। यह पहले सिर्फ ऊपर के वैरिएंट्स में मिलता था, जिसमें XT+, XTA+, XZ, XZA+, XZS और XZAS शामिल हैं। 
Tata Motors launches new variants of three-row SUV Safari Know Price Features Specs News in Hindi
Tata Safari - फोटो : Tata Motors
इंजन और गियरबॉक्स
टाटा सफारी एसयूवी के नए वैरिएंट के इंजन में कोई ज्यादा बदलाव नहीं है। इसमें पहले की तरह 2.0-लीटर क्रायोटेक डीजल इंजन मिलना जारी रहेगा। यह इंजन 168 hp का मैक्सिमम पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकती है। इंजन के XMS वैरिएंट में 6-स्पीड मैनुअल और XMAS वैरिएंट में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। 
विज्ञापन
Tata Motors launches new variants of three-row SUV Safari Know Price Features Specs News in Hindi
Tata Safari Adventure Persona - फोटो : Tata Motors
मुकाबला
टाटा सफारी एसयूवी भारत में तीन-पंक्ति डीजल एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा XUV700 और स्कॉर्पियो एन को टक्कर देती है। इस कीमत पर सफारी एसयूवी के नए वैरिएंट महिंद्रा एक्सयूवी 700 और स्कॉर्पियो एन दोनों के हायर डीजल वैरिएंट से कम है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed