{"_id":"631f45ec09f37f2c657c8998","slug":"tata-nexon-ev-or-mahindra-xuv-400-full-overview-mileage-features-speed-charging-km-range","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"XUV400 Vs Nexon EV: नेक्सन ईवी और एक्सयूवी 400 में से कौन सी ईवी आपके लिए होगी बेस्ट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
XUV400 Vs Nexon EV: नेक्सन ईवी और एक्सयूवी 400 में से कौन सी ईवी आपके लिए होगी बेस्ट
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 12 Sep 2022 08:15 PM IST
सार
महिंद्रा ने एक्सयूवी 400 को हाल में पेश किया है। इसके बाद टाटा की नेक्सन को एक्सयूवी 400 से चुनौती मिलेगी। कौन सी कार आपके लिए होगी बेस्ट। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
नेक्सन ईवी और एक्सयूवी 400
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय वाहन निर्माता महिंद्रा ने हाल में ही अपनी ईवी एक्सयूवी 400 को भारतीय बाजार में पेश किया है। कंपनी अपनी इस ईवी को अगले साल की शुरूआत में लॉन्च कर सकती है। जिसके बाद इस ईवी से टाटा की नेक्सन को बड़ी चुनौती मिलेगी। अगर आप भी अपने लिए नई ईवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो इन दोनों कारों में से कौन सी ईवी आपके लिए बेहतर होगी आइए जानते हैं।
ईवी की रेंज
2 of 6
महिंद्रा एक्सयूवी 400
- फोटो : सोशल मीडिया
महिंद्रा की ओर से एक्सयूवी 400 ईवी को पेश किया गया है और कंपनी के मुताबिक ये ईवी सिंगल चार्ज में 456 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है वहीं नेक्सन ईवी सिंगल चार्ज में 437 किलोमीटर तक जाती है।
एक्सयूवी 400 और नेक्सन ईवी के फीचर्स
3 of 6
नेक्सन ईवी और एक्सयूवी 400
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों ईवी के फीचर्स की बात करें तो नेक्सन में एड्रेनॉक्स टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाता है। वहीं एक्सयूवी 400 में 17.78 सेमी का टचस्क्रीन सिस्टम मिलता है जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले को सपोर्ट करता है। इसके अलावा एक्सयूवी 400 में ब्लू सेंस प्लस मोबाइल एप का सपोर्ट भी मिलता है जिससे आपकी कार सिर्फ एक टच की दूरी पर होगी। एक्सयूवी 400 में 378 लीटर का बूट स्पेस मिलता है जबकि नेक्सन में 350 लीटर का ही बूट स्पेस मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसी है सेफ्टी
4 of 6
नेक्सन ईवी और एक्सयूवी 400
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्सयूवी 400 में सेफ्टी को प्रमुखता दी गई है। कार में छह एयरबैग दिए गए हैं जो इस क्लास में सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा एक्सयूवी 400 में चार डिस्क ब्रेक, रियर व्यू कैमरा जैसे फीचर्स हैं। नेक्सन ईवी में सिर्फ ड्यूल एयरबैग मिलते हैं। इसके अलावा नेक्सन में एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, ऑटो व्हीकल होल्ड जैसे फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
किसकी बैट्री है ताकतवर
5 of 6
नेक्सन ईवी और एक्सयूवी 400
- फोटो : सोशल मीडिया
XUV 400 में 39.4 किलोवॉट की बैटरी मिलती है जिससे 150 बीएचपी की और 310 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है। XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। टाटा की नेक्सन ईवी मैक्स में 40.5 kWh बैटरी दी गई है जिससे 129 पीएस और 250 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।