{"_id":"67bf33181d0108c49a0fa6e1","slug":"tesla-to-make-much-anticipated-entry-into-indian-market-analysts-say-offering-affordable-model-is-essential-2025-02-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tesla in India: टेस्ला अगर भारत में नहीं लाती है कम लागत वाली सस्ती कार, तो बहुत मुश्किल है डगर!","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tesla in India: टेस्ला अगर भारत में नहीं लाती है कम लागत वाली सस्ती कार, तो बहुत मुश्किल है डगर!
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 26 Feb 2025 08:58 PM IST
सार
टेस्ला आखिरकार भारतीय बाजार में कदम रखने जा रही है, और इसके चलते काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में टेस्ला को मजबूत पकड़ बनाने के लिए एक किफायती मॉडल लॉन्च करना बेहद जरूरी है।
टेस्ला आखिरकार भारतीय बाजार में कदम रखने जा रही है, और इसके चलते काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले खबरें आई थीं कि एलन मस्क की कंपनी भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए जमीन तलाश रही है। बाद में यह पुष्टि हुई कि टेस्ला अपनी कारों को जर्मनी के बर्लिन प्लांट से इम्पोर्ट करके भारतीय बाजार में उतारेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में टेस्ला को मजबूत पकड़ बनाने के लिए एक किफायती मॉडल लॉन्च करना बेहद जरूरी है।
Trending Videos
2 of 5
Tesla Model Y
- फोटो : Tesla
क्या भारत में सस्ती टेस्ला सिर्फ एक सपना है?
ऐसी खबरें आई थीं कि टेस्ला 25 लाख रुपये से कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है, लेकिन यह संभावना बेहद कम लगती है। भारत में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित किए बिना, कंपनी को अपने ऑपरेशन्स को बढ़ाने में मुश्किल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Tesla Model Y
- फोटो : Tesla
फिलहाल, टेस्ला की सबसे सस्ती कार मॉडल 3 है, जिसकी कीमत 30,000 डॉलर (करीब 29.79 लाख रुपये) है, जिसमें 15 प्रतिशत इम्पोर्ट टैक्स (आयात शुल्क) शामिल है। बीएनपी पारिबास इंडिया के आईटी और ऑटो विशेषज्ञ कुमार राकेश ने कहा, "टेस्ला 2025 के दूसरी छमाही में मॉडल 3 या मॉडल Y का एक किफायती वर्जन लॉन्च करने की योजना बना रही है। अमेरिका में IRA सब्सिडी के बाद इसकी कीमत लगभग 30,000 डॉलर होगी, लेकिन भारत में 15 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी जोड़ने के बाद यह कार बड़े पैमाने पर बिक्री के लिए महंगी साबित होगी।"
4 of 5
Tesla Model Y
- फोटो : Tesla
यूरोप में टेस्ला की बिक्री में 45% की गिरावट
यूरोप में टेस्ला को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि वहां इसकी बिक्री में 45 प्रतिशत की गिरावट आई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने जर्मनी में सिर्फ 1,277 यूनिट्स बेचीं, जो 2021 के बाद से सबसे कम है। वहीं, फ्रांस में टेस्ला की बिक्री 63 प्रतिशत घट गई, जो अगस्त 2022 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई।
विज्ञापन
5 of 5
Tesla Model 3
- फोटो : Tesla
टेस्ला के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यूरोपियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अनुसार, पूरे यूरोप में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री 37 प्रतिशत बढ़ी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेस्ला अपने जर्मनी के गीगाफैक्ट्री बर्लिन में मॉडल Y के लिए प्रोडक्शन लाइन में बदलाव कर रही है। कंपनी को उम्मीद है कि नया मॉडल Y यूरोपीय बाजार में अहम भूमिका निभाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।