फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Care Tips: बारिश में होता है कार पर जंग लगने का खतरा, जरूर करें ये तीन काम

Fri, 23 Sep 2022 05:59 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 23 Sep 2022 05:59 PM IST
सार

बारिश के मौसम में कार में जंग लगने की आशंका बढ़ जाती है। इस खबर में हम आपको ऐसी जानकारी दे रहे हैं जिससे कार में जंग लगने का खतरा तो कम होगी ही साथ ही कार की लाइफ भी बढ़ जाएगी। 
 

विज्ञापन
There is a risk of rust on the car in the rain, definitely do these three things
बारिश में ट्रैफिक - फोटो : सोशल मीडिया
बारिश के मौसम में कार के कई हिस्सों में पानी जमा हो जाता है जिससे उस हिस्से में जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपको भी अपनी कार से प्यार है तो इस खबर में हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिससे आप अपनी कार को जंग लगने से बचा पाएंगे। साथ ही इन टिप्स के जरिए आप कार ठीक करवाने में लगने वाला पैसा भी बचा सकते हैं। 

 

कीचड़ को करें साफ

There is a risk of rust on the car in the rain, definitely do these three things
कार से हटाएं कीचड़ - फोटो : सोशल मीडिया
आपकी कार को सबसे ज्यादा खतरा कीचड़ से होता है। बारिश में कई जगह कीचड़ बन जाती है जो चलते समय कार पर लग जाती है। इसलिए अगर आप इस बात का ध्यान रखेंगे और कार चलाने के बाद कार पर लगी कीचड़ को साफ करेंगे तो कार में जंग लगने का खतरा कम हो जाएगा।
 

कवर ना करें 

There is a risk of rust on the car in the rain, definitely do these three things
कार पर कवर - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप भी ये सोचते हैं कि बारिश के पानी और धूल मिट्टी से बचाने के लिए आप कार को कवर देंगे और कार साफ रहेगी। आपकी इसी सोच से कार को नुकसान हो सकता है। सामान्य दिनों में भले ही कवर आपकी कार को गंदी होने से बचा ले लेकिन बारिश में इससे नुकसान ही होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बारिश में कार और कवर के बीच नमी बन जाती है जिससे कार की सतह धीरे-धीरे खराब हो सकती है और जंग लगने की आशंका भी बढ़ जाती है। इसलिए बारिश में खड़ी कार को कवर से ना ढकें तो बेहतर होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉलिश से रूकती है जंग

There is a risk of rust on the car in the rain, definitely do these three things
कार पॉलिश - फोटो : सोशल मीडिया
पॉलिश करने से कार के पेंट पर एक खास तरह की परत बन जाती है। इसका फायदा ये होता है कि कार पर पानी ज्यादा देर तक नहीं टिकता और नीचे गिर जाता है। इस तरह से भी कार को जंग लगने से बचाया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed