आपने कारों में आने वाले बहुत से लग्जरी फीचर्स के बारे में सुना होगा। लेकिन कारों में ऐसे-ऐसे फीचर आते हैं, जिनके बारे में सुन कर आप हैरान हो जाएंगे। एक वक्त था जब पावर स्टीयरिंग और पावर विंडोज को लग्जरी फीचर्स में गिना जाता था, बाद में एबीएस, एयरबैग्स जैसे फीचर लग्जरी हो गए। लेकिन अब ये आम कारों में भी आसानी से मिल जाते हैं। आप इतना जान लाजिए कि कार निर्माता कंपनियां आपकी सोच से कहीं आगे चलती हैं। हम बता रहे हैं आपको कारों में आने वाले अनोखे फीचर्स के बारे में...
लग्जरी कारों के ये 10 फीचर उड़ा देंगे आपके होश, क्या वाकई लोग छाते के लिए खरीदते हैं करोड़ों की कार!
BMW जेंटलमैन फंक्शन
BMW की कारों में एक खास फीचर आता है जेंटलमैन फंक्शन। यह फीचर ड्राइव डायरेक्टरी में मिलती है। इस फीचर में ड्राइवर बगल की पैंसेजर साइड की फ्रंट सीट पर नियंत्रण कर उसे एडजस्ट कर सकता है। इसका फायदा यह होता है कि पीछे की सीट पर बैठे यात्री को पर्याप्त लेगरूम मिल जाता है।
बेंतले की एक करोड़ की घड़ी
सुन कर आप आश्चर्य करेंगे एक करोड़ की घड़ी भी भला कार में होती है। सोचिए भला 3.85 करोड़ बेंतले बेंताग्या कार में इतनी महंगी घड़ी। बेंताग्या में Breitling Mulliner Tourbillon घड़ी आती है, जो कार की डेशबोर्ड पर लगी होती है। इस खास डिजाइन वाली घड़ी में 8 डायमंड पीस जड़े होते हैं। हालांकि यह घड़ी ऑप्शनल होती है और पूरी तरह से मैकेनिकल होती है। इसमें इलेक्ट्रिक मोटर लगी होती है, जो इसे चलाती है।
पोर्श लेदर एयर वेंट्स
एक वक्त था साल 200 से पहले जब गाड़ियों में एसी को होना भी लग्जरी होता था। उस दौरान कई गाड़ियां बिना एसी के आती थीं। वहीं आज भी कई गाड़ियों लगे एसी में प्लास्टिक के वेंट्स होते हैं। लेकिन पोर्स की गाड़ियों में ऐसा नहीं होता है। पोर्श में ऑप्शनल लेदर वेद्स मिलते हैं।
रॉल्स रॉयस डोर अंब्रेला
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें रॉल्स रॉयस की गाड़ी में अलग से छाता मिलता है, साथ ही इसके लिए खास जगह भी बनाई गई है। रॉल्स रॉयस घोस्ट-2 में गाड़ी की बॉडी में ही छाते की जगह दी गई है। सोशल मीडिया पर वीड़ियो पर लोगों ने जमकर चुटकी भी ली और कहा कि उन्हें छाता खरीदना है, तो क्यों न रॉल्स रॉयल खरीद लें। छाता फ्री मिलेगा।
Rolls Royce is famous for including umbrellas in their cars' structure. This is a Ghost II model, where the umbrella is put in the car's door [source: https://t.co/2Q9lMStIPA] pic.twitter.com/cpQtLyU02d— Massimo (@Rainmaker1973) June 10, 2020