देश में बिकने वाली ज्यादातर बाइक्स 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती हैं। ज्यादातर परफॉरमेंस बाइक्स में 6-स्पीड गियरबॉक्स आता है। वहीं जिन बाइक्स की पावर और टॉर्क ज्यादा होता है उन्हें 6-स्पीड गियरबॉक्स की जरूरत नहीं होती है, इनमें से ज्यादातर सिटी में ड्राइव करने वाली बाइक्स होती हैं। असल में छठा गियर ‘ओवरड्राइव’ के लिए होता है, जिससे बेहतर माइलेज मिलता है। वहीं कुछ बाइक्स में यह टॉप स्पीड पर पहुंचने के लिए प्रयोग किया जाता है। आइए जानते हैं देश में आने वाली कुछ 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आने वाली बाइक्स के बारे में...
पांच नहीं बल्कि 6-गियर के साथ आती हैं ये दमदार बाइक्स, जानिए कीमत और फीचर्स के बारे में...
KTM 200 Duke
200 सीसी सेगमेंट में यह काफी पॉपुलर बाइक है। Ktm 200 Duke में 199.5 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है जो कि 10,000 आरपीएम पर 25 एचपी की पावर और 8000 आरपीएम पर 19.5 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसके फ्रंट में 4-पिस्टन रेडिएल फिक्स्ड कैलिपर डिस्क ब्रेक दिया गया है और रियर में सिंगल-पिस्टन फ्लोटिंग कैलिपर डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं Ktm 200 Duke की सीट की ऊंचाई 810 एमएम, कर्ब वेट 134 किलो, व्हीलबेस 1245 एमएम, ग्राउंड क्लीयरेंस 170 एमएम और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 11 लीटर है। Ktm 200 Duke की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.77 लाख रुपये है।
Bajaj Pulsar RS 200
बाइक में 199.5cc लिक्विड कूल, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 9750 आरपीएम पर 24 बीएचपी पावर और 8000 आरपीएम पर 18.7 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स आता है। Bajaj Pulsar RS200 BS6 में ट्विन प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ LED डेटाइम रनिंग लाइट्स, LED टेललाइट और एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। बाइक में फुली फेयर्ड डिजाइन और मस्क्यूलर फ्यूल टैंक, स्टेप्ड अप सीट, अट्रैक्टिव पेंट जॉब और ग्रैफिक्स दिए गए हैं। इसमें टेलिस्कॉपिक फ्रंट फॉर्क्स और रियर में एक गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक यूनिट दिया गया है। इसमें डिस्क ब्रेक्स के साथ सिंगल-चैनल ABS स्टैंडर्ड दिया है। नई Bajaj Pulsar RS200 BS6 की एक्स-शोरूम कीमत 1.49 लाख रुपये है। वहीं Bajaj Pulsar 200NS भी 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है, जिसकी कीमत 1.30 लाख रुपये है।
Yamaha R15
यामाहा आर15 में 155सीसी क्षमता का लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है, 10,000 आरपीएम पर 19 एचपी की पावर और 8,500 आरपीएम पर 14 एनएम का टॉर्क देगी। यह बाइक 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती है। इसमें ऑल एलईडी लैंप्स, ऑल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, यूएसबी चार्जर, स्लिपर क्लच और डुअल चैनल एबीएस जैसे फीचर मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.78 लाख रुपये से 1.81 लाख रुपये तक है।
Yamaha MT-15
यामाहा MT-15 तो कंपनी की प्रसिद्ध बाइक यामाहा R15 की तर्ज पर बनाया गया है। इसमें 155 सीसी, लिक्विड कूल्ड, 4-स्ट्रोक, DOHC, 4-वाल्व, सिंगल सिलिंडर वाला इंजन दिया गया है, जो 18 बीएचपी की पावर और 8,500 आरपीएम पर 14 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह स्ट्रीट बाइक एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, स्कल्पटेड टैंक, फुली डिजिटल निगेटिव एलसीडी इंस्ट्रूमेंट पैनल के साथ आती है। MT-15 के फ्रंट में 282 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS फीचर दिया है। वहीं, इसके सस्पेंशन फीचर्स की बात करें तो MT-15 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क दिया गया है। वहीं, इसके रियर में मोनोशॉक सेटअप दिया गया है। इसका माइलेज 45 किमी प्रति लीटर तक है। Yamaha MT-15 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,39,900 रुपये है, इसके टॉप एंड वैरियंट की कीमत 1,40,900 रुपये तक जाती है।