सब्सक्राइब करें

इन पांच अपकमिंग SUV में दिखेगा टर्बो पेट्रोल इंजन का दम, थोड़ा इंतजार तो बनता है!

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 15 Jul 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
These five upcoming SUVs will see the power of the turbo petrol engine
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : AmarUjala

कार कंपनियां अब टर्बो इंजन पर जोर दे रही है। अगले कुछ महीनों में कई कंपनियां अपनी गाड़ियों को टर्बो इंजन के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। पिछले कुछ सालों में टर्बो इंजन को लेकर काफी जागरुकता बढ़ी है। खास बात यह है कि बड़े ताकतवर डीजल और पेट्रोल इंजन की जगह ये छोटे दमदार इंजन टर्बो इंजन तेजी से अपनी जगह बना रहे हैं। वेन्यू, क्रेटा, सेल्टोस, हेक्टर समेत कई एसयूवी को अलग से टर्बो इंजन के साथ लॉन्च किया गया है, वहीं कुछ कतार में हैं। आइए जानते हैं अगले कुछ महीनों में लॉन्च होने वाली पेट्रोल टर्बो इंजन SUV के बारे में...

Trending Videos
These five upcoming SUVs will see the power of the turbo petrol engine
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : for Reference Only

किआ सोनेट

दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी किआ मोटर्स ने किआ सोनेट को इस साल हुए ऑटो एक्सपो में भी शोकेस किया था। अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग का इंतजार था। कंपनी सात अगस्त को इसका ग्लोबल डेब्यू कररेगी और एक महीने के भीतर कार लॉन्च हो जाएगी। Kia Sonet तीन इंजन ऑप्शंस के साथ आएगी। इसके 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में DCT और मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। इसका टर्बो पेट्रोल इंजन 120 बीएचपी का पावर देगा वहीं। यह इंजन ग्रैंड i10 Nios और ऑरा में भी मिलता है। 1.2 लीटर के साथ इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.5 लीटर डीजल इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। डीजल इंजन में ऑटोमैटिक पावरट्रेन भी मिलेगा, जो ह्यूंदै वेन्यू में नहीं मिलता।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
These five upcoming SUVs will see the power of the turbo petrol engine
New Mahindra Thar SUV - फोटो : Social Media

महिंद्रा थार 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल

इस बार खास बात यह होगी कि नई थार को इस साल लॉन्च किया जाएगा। थार पहले ही 4X4 डीजल इंजन के साथ आती है। लेकिन खास बात यह होगी कि 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आएगी, जो 163 बीएचपी की पावर देगा। देखने वाली बात यह होगी कि ऑफरोडर थार में 1.5 लीटर का टर्बो इंजन कैसी परफॉरमेंस देगा। कंपनी अपनी इस दमदार एसयूवी को सितंबर के आखिर या अक्टूबर की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। पुराने मॉडल की तुलना में नई थार के डिजाइन, लुक और कैबिन में कई बदलाव किए गए हैं। नई थार को दो टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ उतारा जा सकता है। इसके 2.2 लीटर डीजल इंजन में 140 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क मिलेगा, जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा।
 

These five upcoming SUVs will see the power of the turbo petrol engine
Auto Expo 2020 Renault Duster 2020 - फोटो : for Reference Only

रेनो डस्टर 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल

कभी महिंद्रा की तरह रेनो को भी डीजल इंजन बेहद भाता था, लेकिन बीएस6 मानकों में अपग्रेड करने के बाद कंपनी ने 1.5 लीटर डीजल इंजन बंद करने का एलान कर दिया और इसे केवल 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ही लॉन्च किया। कंपनी ने 1.3 लीटर टर्बो इंजन वाली डस्टर को ऑटो एक्सपो में भी शोकेस किया था। माना जा रहा कि डस्टर में निसान किक्स का इंजन दिया जा सकता है, जो 156 पीएस की पावर और 254 एनएम का टार्क जनरेट करता है। निसान का दावा है कि यह गाड़ी अपने सेगमेंट में सबसे दमदार इंजन के साथ बाजार में उतारी गई है। अगर डस्टर में यह इंजन आता है, तो यह सेल्टोस और हेक्टर से भी ज्यादा पावरफुल होगी।
 
 

विज्ञापन
These five upcoming SUVs will see the power of the turbo petrol engine
Auto Expo 2020 Skoda Vision IN concept - फोटो : for Reference Only

Skoda Vision IN 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल

ऑटो एक्सपो के दौरान स्कोडा ने अपनी नई कार Skoda Vision IN (स्कोडा विजन इन) कॉन्सेप्ट का वर्ल्ड प्रीमियर किया था। स्टाइलिश लुक वाली इस एसयूवी का प्रोडक्शन मॉडल भारत में इस साल के आखिर तक शुरू किया जा सकता है। खास बात यह होगी कि इसमें स्कोडा रैपिड और फॉक्सवैगन पोलो की तरह 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसका 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 110 बीएचपी की पावर देगा, जो 7-स्पीड डायरेक्ट शिफ्ट गियरबॉक्स (डीएसजी) का विकल्प दिया जाएगा। गौरतलब है कि स्कोडा और फॉक्सवैगन पहले ही डीजल इंजन बंद करने का एलान कर चुकी हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed