फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपके परिवार के लिए ये हैं भारत की 3 सबसे सुरक्षित कारें, जानिये कीमत

Mon, 22 Apr 2019 01:44 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 22 Apr 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
Top 3 safest cars you can buy in India now
Global NCAP

अगर आप अपने पूरे परिवार की जरूरत के हिसाब से एक ऐसी SUV या MPV लेने की सोच रहे हैं जो दमदार इंजन के साथ सुरक्षित भी हो तो यहां हम आपको 3 ऐसी गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आज देश सबसे सुरक्षित गाड़ियां हैं दरअसल जिन 3 गाड़ियों के बारे में हम बात कर रहे हैं उनको Global NCAP की तरफ से बेहतर रेटिंग मिली है।

जानिये Global NCAP के बारे में

Top 3 safest cars you can buy in India now
Global NCAP
Global NCAP एजेंसी किसी भी कार की परफॉर्मेंस के आधार पर रेटिंग देती है। यह रेटिंग ‘कार क्रैश टेस्ट’ में कार की परफॉर्मेंस के हिसाब से मिलती है। जिसमें नई−नई पैसेंजर कारों और SUV को तोड़ना होता है यह जानने के लिए कि वे कितनी सेफ हैं। सभी टेस्ट क्रैश लैब में किए जाते हैं, ताकि टक्कर से जुड़े सभी आंकड़े रिकॉर्ड किए जा सकें।  
 

Tata Nexon

Top 3 safest cars you can buy in India now
Nexon
Tata की Nexon भारत की पहली ऐसी SUV है जिसे Global NCAP की तरफ से कार क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग दी गई है।  आपको बता दें इससे पहले Nexon को कार क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग मिली थी। इसके बाद Tata ने Nexon में कुछ नए फीचर्स को भी शामिल किया। इसमें फ्रंट ड्यूल-एयरबैग्स और ABS स्टैंडर्ड फीचर्स हैं। Tata Nexon को अडल्ट सेफ्टी के लिए 17 में से 16.06 पाइंट मिले हैं। चाइल्ड सेफ्टी में इसे 5 से 3 पाइंट मिले हैं।

कीमत: 6.48 लाख रुपये से लेकर 10.90 लाख रुपये के बीच है
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Maruti Suzuki Vitara Brezza

Top 3 safest cars you can buy in India now
Maruti Suzuki Vitara Brezza
Maruti Suzuki Vitara Brezza भारत की सबसे ज्यादा पॉपुलर SUV है। सेफ्टी टेस्ट में इस गाड़ी को 4-स्टार रेटिंग मिली है। एडल्ट सेफ्टी के लिए Vitara Brezza को 17 में से 12.51 पाइंट मिले हैं। जबकि चाइल्ड प्रोटेक्शन में ब्रेजा को 49 में से 17.93 स्कोर के साथ 2 स्टार रेटिंग मिली है। टेस्ट के दौरान 18 महीने के बच्चे की डमी प्रयोग की गई, जिसमें उसके सिर और कंधों पर चोट लगी। वहीं इसमें लगा आइसोफिक्स फीचर ग्लोबल एनसीएपी स्टैंडर्ड्स के मुताबिक नहीं मिला। ब्रेजा में ट्विन एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर और आइसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

कीमत: 7.68 लाख रुपये से लेकर 10.64 लाख रुपये के बीच है
 
विज्ञापन

Mahindra Marazzo

Top 3 safest cars you can buy in India now
Mahindra Marazzo
Mahindra Marazzo भारत की ऐसी पहली MPV है जिसको सेफ्टी टेस्ट में 5 में से 4 स्टार रेटिंग मिली है। सेफ्टी के लिए इसमें फ्रंट ड्यूल-एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ड्राइवर सीटबेल्ट रिमाइंडर, फ्रंट सीटबेल्ट प्री-टेनसिनर और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। मराजो को एडल्ट प्रोटेक्शन में 17 में से 12.85 स्कोर मिला है, वहीं चाइल्ड प्रोटेक्शन में 49 में 22.22 स्कोर के साथ 2 स्टार रेटिंग मिली है।

कीमत: 10.17 लाख रुपये से लेकर 14.58 लाख रुपये के बीच है
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed