{"_id":"62235a7a5dbbf34c45696d03","slug":"top-5-electric-scooter-manufacturers-in-india-top-5-electric-scooter-brands-in-india-top-5-electric-scooter-companies-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top 5 Two-Wheeler EV Brand: फरवरी में भारत के टॉप 5 इलेक्ट्रिक दोपहिया ब्रांड, जानें किसने बेचे कितने वाहन","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Top 5 Two-Wheeler EV Brand: फरवरी में भारत के टॉप 5 इलेक्ट्रिक दोपहिया ब्रांड, जानें किसने बेचे कितने वाहन
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 05 Mar 2022 07:01 PM IST
विज्ञापन
Hero Electric scooter
- फोटो : Hero Electric
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की रफ्तार को बनाए रखा है। क्योंकि टू-व्हीलर सेगमेंट ने फरवरी में देश में कुल इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री में लगभग 60 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी दर्ज की है। ईवी टू-व्हीलर सेगमेंट में पिछले महीने बिकने वाले ईवी की कुल 54,557 यूनिट्स में से 32,416 हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री हुई। यह इस साल जनवरी की तुलना में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी है, और रजिस्ट्रेशन में सालाना आधार पर 444 प्रतिशत का जबरदस्त इजाफा है।
Trending Videos
Hero Electric scooter
- फोटो : Hero Electric
Hero Electric
हीरो इलेक्ट्रिक ने फरवरी में भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माताओं के बीच अपने टॉप पोजिशन को बरकरार रखा। कंपनी ने पिछले महीने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की 7,356 यूनिट्स की बिक्री की। पिछले साल फरवरी की तुलना में हीरो इलेक्ट्रिक की बिक्री में तीन गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हीरो इलेक्ट्रिक ने पिछले साल इसी अवधि के दौरान सिर्फ 2,194 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री की थी। हालांकि, इस साल जनवरी की तुलना में हीरो इलेक्ट्रिक की बिक्री में मामूली गिरावट देखी गई, जब ब्रांड ने 7,763 यूनिट्स की बिक्री की थी।

Hero Electric City Speed
- फोटो : Hero Electric
2021 में हीरो इलेक्ट्रिक ने 46,260 यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे। ईवी ब्रांड, जिसकी भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में 30 प्रतिशत से ज्यादा की बाजार हिस्सेदारी है, 2021 की बिक्री के आंकड़ों की तुलना में इस साल सुधार के संकेत दे रहा है। पहले दो महीनों के भीतर, कंपनी ने 15,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। बिक्री की इस दर पर हीरो इलेक्ट्रिक इस साल अपनी बिक्री लगभग दोगुनी कर सकती है।
Okinawa i-Praise+ Electric Scooter
- फोटो : Okinawa
Okinawa Autotech
ओकिनावा ऑटोटेक फरवरी में भारत में टॉप इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माताओं में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। कंपनी ने जनवरी की तुलना में पिछले महीने 5,923 यूनिट्स के साथ बिक्री में उछाल दर्ज की ही। यह पिछले साल फरवरी की तुलना में बिक्री में पांच गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी है जब यह सिर्फ 1,067 यूनिट्स की बिक्री कर सकी।

ओकिनावा इस समय Okhi 90 (ओखी 90) नाम का एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी में है। यह Ola S1 Pro (ओला एस1 प्रो) जैसे ई-स्कूटरों को टक्कर देगा। ओकिनावा ने पिछले साल 29,945 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री की थी। इस साल जनवरी से फरवरी के बीच कंपनी पहले ही 11,536 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री कर चुकी है। ओकिनावा भी इस साल अपनी बिक्री को दोगुना करना चाहती है। खासकर आने वाले दिनों में नए मॉडल लॉन्चिंग करने के साथ कंपनी अपने लक्ष्य को पूरा करने की ओर बढ़ेगी।

कमेंट
कमेंट X