{"_id":"6836b510dff8dfcf0605aa9d","slug":"top-5-longest-range-electric-scooters-in-india-ola-s1-pro-plus-ultraviolette-tesseract-and-more-2025-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Electric Scooters: एक बार चार्ज, मीलों का सफर, ये हैं भारत के टॉप 5 लॉन्ग रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Electric Scooters: एक बार चार्ज, मीलों का सफर, ये हैं भारत के टॉप 5 लॉन्ग रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Wed, 28 May 2025 12:34 PM IST
सार
Long Range Electric Scooters: अगर आप भी सोच रहे हैं कि ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर कौन-सा है जो एक बार चार्ज करने के बाद लंबी दूरी तक बिना रुके दौड़ सके, तो आपकी तलाश यहीं खत्म होती है। यहां हम आपको 5 लॉन्ग रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
ये इलेक्ट्रिक स्कूटर देते हैं सबसे लंबा रेंज
- फोटो : Simple Energy
Link Copied
अगर आप भी सोच रहे हैं कि ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर कौन-सा है जो एक बार चार्ज करने के बाद लंबी दूरी तक बिना रुके दौड़ सके, तो आपकी तलाश यहीं खत्म होती है। भारत में ईवी बाजार अब केवल भविष्य नहीं, बल्कि एक हकीकत बन चुका है और अब मुकाबला सिर्फ कीमत या फीचर्स का नहीं, बल्कि रेंज का है। चलिए आपको बताते हैं वो 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, जिनकी रेंज सबसे लंबी है और जो इस रेस में सबसे आगे निकल चुके हैं।
Trending Videos
2 of 6
Ola S1 Pro Gen 3
- फोटो : Ola Electric
Ola S1 Pro+ (3rd Gen)
इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ Ola S1 Pro+ (थर्ड जेनरेशन) सीधे रेंज की रेस में नंबर-1 बनकर उभरा है। 5.3 kWh की दमदार बैटरी, IDC के मुताबिक 320 किलोमीटर की रेंज और महज 2.1 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार, यानी पावर और परफॉर्मेंस दोनों में अव्वल।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Ultraviolette Tessaract
- फोटो : Ultraviolette
Ultraviolette Tessaract
मार्च में लॉन्च हुई Ultraviolette Tessaract दिखने में जितनी स्टाइलिश है, परफॉर्मेंस में उतनी ही धांसू। तीन बैटरी ऑप्शन में मिलने वाले इस स्कूटर में कंपनी ने 6kWh बैटरी लगाया है जो 261 किमी की रेंज देता है।
4 of 6
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
Simple One Gen 1.5
Simple Electric ने फरवरी में One इलेक्ट्रिक स्कूटर का Gen 1.5 मॉडल लॉन्च किया, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.65 लाख है। इसमें 3.7 kWh की फ्लोरबोर्ड बैटरी और 1.3 kWh की पोर्टेबल बैटरी मिलाकर कुल 248 किमी (IDC) की रेंज मिलती है। यह स्कूटर 2.77 सेकंड में 0-40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है और इसकी टॉप स्पीड 105 किमी/घंटा है।
विज्ञापन
5 of 6
TVS iQube ST
- फोटो : TVS Motor
TVS iQube ST
TVS का iQube ST इलेक्ट्रिक स्कूटर 5.3 kWh बैटरी वेरिएंट में 212 किमी (IDC) की रेंज देता है। यह स्कूटर 4.4 kW की BLDC मोटर से लैस है, जो 82 किमी/घंटा की टॉप स्पीड और 4.5 सेकंड में 0-40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने का दावा करता है। यह स्कूटर लंबी दूरी और शहरी राइडिंग दोनों के लिए बेहतरीन विकल्प है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।