Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
Top 5 Most Selling Hybrid Cars In India Maruti Grand Vitara Toyota Hyryder Honda City HEV Toyota Camry And Mor
{"_id":"67a1fe219d9107b829011ef1","slug":"top-5-most-selling-hybrid-cars-in-india-maruti-grand-vitara-toyota-hyryder-honda-city-hev-toyota-camry-and-mor-2025-02-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hybrid Cars: 28 kmpl की माइलेज, 6 एयरबैग और सनरूफ; मार्केट में छाया है इन 5 हाइब्रिड कारों का जलवा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hybrid Cars: 28 kmpl की माइलेज, 6 एयरबैग और सनरूफ; मार्केट में छाया है इन 5 हाइब्रिड कारों का जलवा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 04 Feb 2025 05:18 PM IST
सार
Top 5 Hybrid Cars: देश में पेट्रल-हाइब्रिड कारों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। इस मांग को देखते हुए, वाहन निर्माताओं ने हाइब्रिड कारों को एक से बढ़कर एक मॉडल पेश किए हैं। जानिए मार्केट में उपलब्ध 5 लोकप्रिय हाइब्रिड कारों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 6
हाइब्रिड कार में पेट्रोल-इलेक्ट्रिक इंजन मिलता है
- फोटो : अमर उजाला
Top 5 Hybrid Cars: भारत में डीजल वाहनों पर सख्ती के कारण लोग पेट्रोल-हाइब्रिड और अधिक माइलेज देने वाली कारों की ओर बढ़ रहे हैं। बीते कुछ साल में पेट्रल-हाइब्रिड कारों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। इस मांग को देखते हुए, वाहन निर्माताओं ने ऐसी कारें पेश की हैं जो बेहतर माइलेज देने के साथ ईंधन की कम खपत करती हैं। यहां हम भारत में उपलब्ध 5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Trending Videos
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (Maruti Suzuki Grand Vitara)
2 of 6
Maruti Suzuki Grand Vitara
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन में बेचा जा रहा है। इसमें 1.5L, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 91.18 bhp की पावर और 122 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर इसे 27.97 kmpl का माइलेज देते हैं, जिससे यह भारत की सबसे ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हाइब्रिड कार बन गई है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर eCVT गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर मारुति ग्रैंड विटारा के प्लेटफॉर्म पर आधारित मिड-साइज हाइब्रिड एसयूवी है। अर्बन क्रूजर हाइराइडर के हाइब्रिड वैरिएंट में कंपनी ने 1.5-लीटर हाइब्रिड इंजन दिया है। यह इंजन 177 वोल्ट लिथियम-आयन बैटरी पैक की मदद से 91 bhp का पावर और 122 Nm का टार्क जेनरेट करता है। हाइब्रिड Hyryder वैरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर eCVT गियरबॉक्स मिलता है।
टोयोटा कैमरी (Toyota Camry)
4 of 6
Toyota Camry Hybrid
- फोटो : Toyota
टोयोटा ने हाली ही में न्यू जनरेशन कैमरी को भारत में लॉन्च किया है। नई कैमरी में 2.5-लीटर पेट्रोल दिया गया है, जो कंपनी की फिफ्थ जेनरेशन हाइब्रिड सिस्टम से लैस है। ये इंजन 230hp का पावर जेनरेट करता है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि कार का माइलेज भी तकरीबन 30 प्रतिशत तक बेहतर हो गया है। इस इंजन को eCVT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। न्यू जनरेशन टोयोटा कैमरी में 25.49 kmpl (ARAI क्लेम्ड) माइलेज मिलती है।
विज्ञापन
होंडा सिटी हाइब्रिड (Honda City Hybrid)
5 of 6
Honda City Hybrid
- फोटो : Honda Cars India
होंडा सिटी हाइब्रिड सेडान में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर को जोड़ा गया है। पावर आउटपुट की बात करें तो ये इंजन 126PS की मैक्सिमम पावर और 253Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ e-CVT गियरबॉक्स ऑफर किया जाता है। Honda City Hybrid सेडान की ARAI क्लेम्ड माइलेज 26.5 Kmpl है।
Top 5 Hybrid Cars: देश में पेट्रल-हाइब्रिड कारों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। इस मांग को देखते हुए, वाहन निर्माताओं ने हाइब्रिड कारों को एक से बढ़कर एक मॉडल पेश किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।