{"_id":"6835a506a94bac758103a28a","slug":"top-5-powerful-hatchbacks-in-india-generates-more-power-than-some-renowned-suvs-2025-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Powerful Hatchbacks: इन 5 हैचबैक के सामने दिग्गज SUV भी भरती हैं पानी, इंजन पैदा करता है 415 bhp तक का पॉवर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Powerful Hatchbacks: इन 5 हैचबैक के सामने दिग्गज SUV भी भरती हैं पानी, इंजन पैदा करता है 415 bhp तक का पॉवर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 27 May 2025 05:54 PM IST
सार
Most Powerful Hatchback: भारत में कई ऐसी हैचबैक कारें मौजूद हैं जो पावर और परफॉर्मेंस के मामले में कई दिग्गज एसयूवी को भी पीछे छोड़ सकती हैं। यहां हम 5 ऐसी ही हैचबैक कारों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
पावरफुल हैचबैक
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
भारत में एसयूवी की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ी है। हालात ये हैं कि कारों की कुल सेल में अब एसयूवी 50 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी रखती हैं। इसी बीच हैचबैक की लोकप्रियता में कमी आई है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता ने भी एसयूवी की डिमांड बढ़ने और हैचबैक की सेल्स गिरने की बात कही है। हालांकि, अब भी बाजार के एक वर्ग के लिए हैचबैक उनकी पहली पसंद बनी हुई है। एक हैचबैक के अपने भी कई फायदे हैं। हैचबैक में एसयूवी के मुकाबले अधिक माइलेज मिलती है, तो वहीं कम साइज के चलते इसे पार्क करना भी आसान होता है। कंपनियों ने भी हैचबैक में समय के साथ कई बदलाव किए हैं और इसे परफॉर्मेंस पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए खास बना दिया है। कुछ तो हैचबैक ऐसी हैं जो एक एसयूवी से भी ज्यादा पावर जनरेट करती हैं। आइए जानते हैं देश में बिकने वाली कुछ सबसे पॉवरफुल हैचबैक कारों के बारे में...
Trending Videos
2 of 6
Mercedes-AMG A45 S
- फोटो : Mercedes-AMG
Mercedes-AMG A45 S
Mercedes-AMG A45 S एक लग्जरी हैचबैक है जो परफॉर्मेंस के मामले में सुपरकार को टक्कर देती है। इसमें 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 421 PS की पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार मात्र 3.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Tata Altroz Racer
- फोटो : Tata Motors
Tata Altroz Racer
भारतीय बाजार की सबसे तेज हैचबैक कारों में से एक है। यह कार Altroz प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसमें 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 120 PS की पावर जेनरेट करता है। यह कार मात्र 10 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
4 of 6
Hyundai i20
- फोटो : Hyundai
Hyundai i20 N-Line
Hyundai i20 N-Line उन लोगों के लिए है जो हर दिन ड्राइविंग का एक नया अनुभव चाहते हैं। इसमें 1.0 लीटर टर्बो GDi पेट्रोल इंजन है जो 120 PS की पावर और 172 Nm टॉर्क देता है। इसके साथ ही इसमें स्पोर्टी सस्पेंशन और स्टीयरिंग ट्यूनिंग दी गई है।
विज्ञापन
5 of 6
Volkswagen Golf GTI
- फोटो : Volkswagen
Volkswagen Golf GTI
फोक्सवैगन ने हाल ही में भारत में Golf GTI को लॉन्च किया है। कंपनी इसे कंप्लीट बिल्ट यूनिट (CBU) के रूप में भारत ला रही है। स्टाइल के साथ-साथ यह कार पावर में भी बेमिसाल है। इस हैचबैक में 2.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 265hp की पावर और 370Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह कार सिर्फ 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा तक सीमित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।