सब्सक्राइब करें

Volkswagen Golf GTI: फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई परफॉर्मेंस हैचबैक भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 26 May 2025 05:07 PM IST
सार

Volkswagen India (फॉक्सवैगन इंडिया) ने पहली बार भारतीय बाजार में अपनी शानदार परफॉर्मेंस हैचबैक Golf GTI को लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Volkswagen Golf GTI launched in India Know Price Features Specifications
Volkswagen Golf GTI - फोटो : Volkswagen
Volkswagen India (फॉक्सवैगन इंडिया) ने पहली बार भारतीय बाजार में अपनी शानदार परफॉर्मेंस हैचबैक Golf GTI को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 50 लाख रुपये से ज्यादा रखी है। यह गाड़ी कंप्लीट बिल्ट यूनिट (CBU) के रूप में भारत आई है। यानी इसे पूरी तरह से असेंबल करके विदेश से मंगवाया गया है। इस वजह से यह भारत की सबसे महंगी हैचबैक कारों में से एक बन गई है। इसकी खासियत है इसका स्टाइल, पावर और फॉक्सवैगन की परंपरा से जुड़ा हुआ कार का डीएनए।


यह भी पढ़ें - Monsoon Bike Riding Tips: मानसून में बाइक चलाने की तैयारी कैसे करें? हर राइडर के लिए जरूरी टिप्स
Trending Videos
Volkswagen Golf GTI launched in India Know Price Features Specifications
Volkswagen Golf GTI - फोटो : Volkswagen
बुकिंग हुई तुरंत खत्म
Golf GTI के लिए प्री-बुकिंग 5 मई 2025 को शुरू हुई थी और कंपनी ने एक अलग तरीका अपनाया था। बुकिंग के लिए ग्राहकों को पहले एक ऑनलाइन क्विज पास करना पड़ा, जिसमें 5 में से कम से कम 4 अंक लाने जरूरी थे। हर मोबाइल नंबर से सिर्फ एक एंट्री की इजाजत थी। दिलचस्प बात ये है कि कार का पहला बैच बहुत तेजी से बिक गया। जिसके बाद कंपनी ने प्री-बुकिंग बंद कर दी। इससे यह साफ हो गया कि इस परफॉर्मेंस हैचबैक को लेकर लोगों में जबरदस्त दिलचस्पी है।

यह भी पढ़ें - Lotus Eletre: किंग चार्ल्स अब करेंगे इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की सवारी! जानें लोटस इलेट्रे की खूबियां
विज्ञापन
विज्ञापन
Volkswagen Golf GTI launched in India Know Price Features Specifications
Volkswagen Golf GTI - फोटो : Volkswagen
इंजन और परफॉर्मेंस
Golf GTI में 2.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 265hp की पावर और 370Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (DCT) दिया गया है। यह कार सिर्फ 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। और इसकी टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 250 किमी प्रति घंटा तक सीमित है। यह परफॉर्मेंस लवर्स के लिए एक शानदार ऑप्शन है।

यह भी पढ़ें - Road Accidents: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर घटे हादसे, जानें स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम ने कैसे निभाई अहम भूमिका
Volkswagen Golf GTI launched in India Know Price Features Specifications
Volkswagen Golf GTI - फोटो : Volkswagen
लुक और डिजाइन
Golf GTI का लुक काफी एग्रेसिव और स्टाइलिश है। इसमें मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स, 18-इंच के अलॉय व्हील्स (जिन्हें 19-इंच तक अपग्रेड किया जा सकता है), ड्यूल क्रोम एग्जॉस्ट और रूफ स्पॉइलर दिया गया है। साथ ही रेड कलर के GTI सिग्नेचर एक्सेंट्स ग्रिल, बोनट और ब्रेक कैलिपर्स पर इसे और भी स्पोर्टी बनाते हैं। इसके अलावा एक इलुमिनेटेड VW लोगो भी इसके स्टाइल में चार चांद लगाता है। यह कार चार रंगों में उपलब्ध है। जिसमें ग्रेनेडिला ब्लैक, किंग्स रेड, मूनस्टोन ग्रे और ओरिक्स व्हाइट जैसे रंग शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें - Honda Rebel 500 Vs Royal Enfield Super Meteor 650: इन दोनों मिड-साइज क्रूजर बाइक में किसे खरीदना फायदे का सौदा, जानें डिटेल्स
विज्ञापन
Volkswagen Golf GTI launched in India Know Price Features Specifications
Volkswagen Golf GTI - फोटो : Volkswagen
केबिन और फीचर्स
अंदर से भी ये कार कमाल की टेक्नोलॉजी और लग्जरी से भरी हुई है। इसमें 15-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जिसमें चैटजीपीटी इंटीग्रेटेड वॉइस असिस्टेंट मिलता है। साथ ही 12.9-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले GTI-थीम ग्राफिक्स के साथ आता है। स्पोर्ट्स सीट्स पर टार्टन पैटर्न की डिजाइन दी गई है जो GTI की पहचान है।

बाकी हाई-एंड फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, ट्राई-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, 7-स्पीकर साउंड सिस्टम और एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें - Formula 2: कुश मैनी ने रचा इतिहास, F2 मोनाको स्प्रिंट रेस जीतने वाले पहले भारतीय बने, आनंद महिंद्रा ने दी बधाई
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed