{"_id":"67c033bb2b4508ada30690d5","slug":"top-affordable-cars-with-360-degree-parking-camera-for-car-in-india-2025-02-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"360 Degree Camera Cars: 360-डिग्री कैमरा वाली टॉप-5 सबसे किफायती कारें, आपकी सुरक्षा अब पहले से बेहतर!","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
360 Degree Camera Cars: 360-डिग्री कैमरा वाली टॉप-5 सबसे किफायती कारें, आपकी सुरक्षा अब पहले से बेहतर!
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 27 Feb 2025 03:13 PM IST
सार
अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं और सुरक्षा आपके लिए प्राथमिकता है, तो यह खबर आपके लिए है! अब भारत में कुछ किफायती कारें 360-डिग्री कैमरा जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ आ रही हैं।
अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं और सुरक्षा आपके लिए प्राथमिकता है, तो यह खबर आपके लिए है! अब भारत में कुछ किफायती कारें 360-डिग्री कैमरा जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ आ रही हैं। 360-डिग्री कैमरा आपको कार पार्क करने, तंग जगहों से निकलने और दुर्घटनाओं से बचने में मदद करता है। यहां हम आपको उन कारों के बारे में बता रहे हैं जो इस हाई-टेक फीचर के साथ किफायती दाम में मिल रही हैं। और इस सबकी कीमत 10 लाख रुपये से कम है।
Trending Videos
2 of 7
Tata Tigor 2025
- फोटो : Tata Motors
2025 Tata Tigor: सबसे सस्ती 360-डिग्री कैमरा वाली कार
टाटा मोटर्स ने 2025 की शुरुआत में अपनी पॉपुलर सेडान Tata Tigor (टाटा टिगोर) को अपडेट किया। इस कार का नया XZ Plus Lux वेरिएंट में कई नए सेफ्टी फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनमें 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और हिल होल्ड कंट्रोल (HHC) शामिल हैं। खास बात यह है कि यह भारत में सबसे सस्ती 360-डिग्री कैमरा वाली कार बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
Nissan Magnite 2024
- फोटो : Nissan
Nissan Magnite: सस्ती और दमदार एसयूवी
अगर आप एक कॉम्पैक्ट एसयूवी चाहते हैं, तो Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट) एक शानदार विकल्प है। इसका टेक्ना वेरिएंट में कई सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं। जिसमें 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग, क्रूज कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, ABS और EBD के साथ ब्रेक असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह एसयूवी उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो सेफ्टी और एडवांस फीचर्स चाहते हैं लेकिन बजट में भी रहना चाहते हैं।
4 of 7
Tata Altroz
- फोटो : Tata Motors
Tata Altroz: एक प्रीमियम हैचबैक
टाटा की एक और शानदार कार, Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज) भी 360-डिग्री कैमरा के साथ आती है। इसका XZ Lux वेरिएंट में कई फीचर्स उपलब्ध है। इसमें 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं। अगर आप एक सेफ और फीचर-पैक्ड हैचबैक चाहते हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
Maruti Suzuki Baleno: स्टाइलिश और सेफ्टी से भरपूर
मारुति की पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक Baleno (बलेनो) को 2022 में अपडेट किया गया था। इसका टॉप-एंड Alpha वेरिएंट 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम कीमत में आता है। इस कार में कई शानदार फीचर्स हैं। जिसमें 360-डिग्री कैमरा, हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD), 9-इंच का SmartPlay Pro+ टचस्क्रीन, नेक्स्ट-जेनरेशन सुजुकी कनेक्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। बलेनो उन लोगों के लिए एक बेहतरीन चॉइस है जो स्टाइल और टेक्नोलॉजी का सही बैलेंस चाहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।