{"_id":"684587b86d66dbbed80c812f","slug":"top-electric-scooters-with-largest-display-tvs-x-ather-450x-ola-s1-pro-and-more-2025-06-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Electric Scooter में स्क्रीन की जंग: मार्केट में ये हैं सबसे बड़े डिस्प्ले वाले टॉप पांच इलेक्ट्रिक स्कूटर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Electric Scooter में स्क्रीन की जंग: मार्केट में ये हैं सबसे बड़े डिस्प्ले वाले टॉप पांच इलेक्ट्रिक स्कूटर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sun, 08 Jun 2025 06:23 PM IST
सार
Electric Scooters With Largest Display: देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार तेजी से बढ़ रहा है और इसमें स्मार्ट फीचर्स की मांग भी लगातार बढ़ रही है। जानिए वो टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनमें मिलती है सबसे बड़ी स्क्रीन और स्मार्ट टेक्नोलॉजी।
विज्ञापन
1 of 6
इन ई-स्कूटरों में मिलती है सबसे बड़ी स्क्रीन
- फोटो : TVS
देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार तेजी से बढ़ रहा है और इसमें स्मार्ट फीचर्स की मांग भी लगातार बढ़ रही है। जानिए वो टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनमें मिलती है सबसे बड़ी स्क्रीन और स्मार्ट टेक्नोलॉजी। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं देश के टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में, जिनमें सबसे बड़ी डिस्प्ले मिलती है और जो स्टाइल, टेक्नोलॉजी और कंफर्ट का बेहतरीन मेल पेश करते हैं।
Trending Videos
2 of 6
TVS X Electric Scooter
- फोटो : TVS
TVS X: सबसे बड़ी SUV जैसी 10.2-इंच डिस्प्ले
TVS X स्कूटर में 10.2 इंच की विशाल डिस्प्ले मिलती है, जो आमतौर पर SUV में देखने को मिलती है। इसमें कॉल/मैसेज अलर्ट, नेविगेशन, Alexa, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 4.44 kWh बैटरी से यह स्कूटर 15.6 bhp की पावर और 105 kmph की टॉप स्पीड देता है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 0 से 40 kmph की रफ्तार सिर्फ 2.5 सेकंड में पकड़ सकता है और 140 km की IDC रेंज ऑफर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Ather Electric Scooter
- फोटो : Ather Energy
Ather 450X: Google मैप्स से लैस 7-इंच डिस्प्ले
Ather 450X में 7-इंच टचस्क्रीन है जो Google मैप्स सपोर्ट करता है। इसमें कॉल, मैसेज, WhatsApp नोटिफिकेशन और लाइव लोकेशन शेयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह स्कूटर 2.9 kWh और 3.7 kWh बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है।
4 of 6
Ola S1 Pro Gen 3
- फोटो : Ola Electric
Ola S1 Pro: शानदार स्क्रीन के साथ जबरदस्त बैटरी रेंज
Ola S1 Pro के तीसरे जनरेशन में 7-इंच टचस्क्रीन दिया गया है। यह 3 kWh, 4 kWh और 5.3 kWh बैटरी ऑप्शंस में उपलब्ध है। टॉप वेरिएंट में 17.4 bhp की पावर और 320 km की IDC रेंज मिलती है।
विज्ञापन
5 of 6
TVS iQube ST
- फोटो : TVS Motor
TVS iQube ST: 7-इंच टचस्क्रीन के साथ दमदार फीचर्स
iQube ST वेरिएंट में 7-इंच टचस्क्रीन दिया गया है जिसमें नेविगेशन, टायर प्रेशर मॉनिटर, बैटरी लेवल और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। 5.3 kWh बैटरी के साथ यह स्कूटर 212 km की रेंज देता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।