स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल अकेले ऐसे दुनिया के खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने तीन दशकों में अलग-अलग मौके पर नंबर वन प्लेयर होने का खिताब हासिल किया है। आज से एटीपी कप भी शुरू हो रहा है, लेकिन इसमें दुनिया के नंबर तीन खिलाड़ी रोजर फेडरर हिस्सा नहीं लेंगे। इसमें कई बड़े टेनिस स्टार हिस्सा ले रहे हैं। वहीं टेनिस स्टार्स की लाइफ भी बड़ी आलीशान होती है, कई नामी-गिरामी ऑटो कंपनियों ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बना रखा है। आइए जानते हैं मारिया शारापोवा
फिल्मी सेलिब्रिटीज से कम नहीं हैं Rafael Nadal समेत ये टॉप टेनिस स्टार्स, चलाते हैं करोड़ों की कार!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राफेल नडाल
बात करते हैं टेनिस स्टार राफेल नडाल की, तो वे किआ मोटर्स का प्रचार करते हैं। किआ के साथ उनकी रिलेशनशिप 2004 से शुरू हुई थी, उस समय कंपनी ने उन्हें स्पेन में किआ का ब्रांड एंबेसडर बनाया था, जिसके बाद 2006 में कंपनी ने ग्लोबल ब्रांड अंबेसडर बना दिया गया। वहीं उनके गैराज में एस्टन मार्टिन डीबीएस जैसे स्पोर्ट्स कार भी है।
रोजर फेडरर
दुनिया के तीसरे नंबर के टेसिन खिलाड़ी रोजर फेडरर मर्सडीज बेंज के ब्रांड अंबेसडर हैं, कंपनी उन्हें हर छह महीने में नई कार गिफ्ट करती है। वहीं उनकी पसंदीदा कारों में मर्सडीज बेंज एलएस, एसएलआर है। वहीं पिछले साल स्टुटगार्ट में मर्सडीजकप जीतने के बाद उनके गैराज में CLS 450 4matic Coupe भी शामिल हो गई।
मारिया शारापोवा
रशियन टेनिस स्टार मारिया शारापोवा पोर्शे कंपनी से 2012 से जुड़ी हुई हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्टिंग ब्रांड्स में से एक है। 2018 में उन्होंने Porsche 911 लॉन्च की थी। उस दौरान उनकी पूर्व एफ1 ड्राइवर मार्क वेबर के साथ तस्वीरें वायरल हुई थीं। 2012 में स्टुटगार्ट में हुए पोर्शे टेनिस ग्रैंड प्रिक्स में जीत की रकम के साथ सफेद रंग की 911 कैरेरा एस कैब्रियोलेट गिफ्ट मिली थी।
केई निशीकोरी
जापान के टेनिस स्टार केई निशीकोरी को 2014 में जैगुआर कंपनी ने ब्रांड अंबेसडर बनाया था। वहीं फोर्ब्स की सूची में भी वे 35वें नंबर पर हैं। 2019 में उनकी 37.3 मीलियन डॉलर की कमाई की थी। निशीकोरी की प्रसिद्धि का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नाइकी, निसिन, जापान एयर लाइंस के भी ब्रांड अंबेसडर हैं। वहीं जापान एयर लाइंस ने तो अपने एक जेट का नाम उनके नाम पर रख दिया था।