अभी कुछ दिन पहले हवा में उड़ने वाली कार का प्रोटोटाइप सामने आया था। वहीं अब एक उड़ने वाली बाइक का प्रोटोटाइप सामने आया है, जो होवर बाइक में कन्वर्ट हो जाती है। इस बाइक की कीमतें आपके होश उड़ा देंगी। यह दुनिया की सबसे महंगी कारों से ज्यादा कीमती है।
ये है उड़ने वाली मोटरसाइकिल, रिमोट से होती है कंट्रोल, कीमत Bentley Bentayga से भी ज्यादा!
चार जेट प्रोपल्जन इंजन
फ्रेंच ऑटोमोटिव कंपनी Lazareth ने एक खास बाइक Lazareth LMV 496 बनाई है, जो हवा में भी उड़ सकती है। आम बाइक की तरह यह सड़क पर भी फर्राटा भर सकती है, इसमें इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो इसे पॉवर देती है। जब यह बाइक हवा में होती है, तो इसमें चार जेट प्रोपल्जन इंजन लगे हैं, जो इसे 10 मिनट उड़ने की क्षमता देते हैं।
TFX सस्पेंशन टेक्नोलॉजी
LMV 496 बाइक में लगे जेट इंजन एरोप्लेन के जेट इंजन जैसे हैं। बाइक में ऑनबोर्ड केरोसीन फ्यूल टैंक दिया गया है। कंपनी ने शुरुआत में इस बाइक के केवल पांच प्रोटोटाइप ही बनाए हैं, जो बिक्री के लिए हैं और इन्हें कोई भी खरीद सकता है। कंपनी का दावा है कि उन्होंने बाइक को इस तरह से बनाया है कि इसे कोई भी चला सकता है। इसकी सीटें बेहद आरामदायक बनाई गई हैं और इसका स्टीयरिंग बहुत हल्का है। वहीं इसका ब्रेकिंग सिस्टम और अंडरकैरेज टेक्नोलॉजी दूसरे Lazareth वाहनों से ली गई है। वहीं राइड को आरामदायक बनाने के लिए बाइक में TFX सस्पेंशन टेक्नोलॉजी दी गई है।
केव्लर कार्बन की बॉडी
बाइक में लगे चारों जेट इंजन लगभग 1300 हॉर्सपॉवर की ताकत देते हैं। वहीं इसमें ऑल्टीट्यूड, स्पीड, फ्यूल लेवल, पोजिशन, डायरेक्शन से संबंधित जानकारियां डेशबोर्ड पर दिखाई देती हैं। वहीं बाइक का वजन कम रखने के लिए केव्लर कार्बन की बॉडी की बनाई गई है। बुलैट प्रूफ वाहनों, जैकटों और सूट्स इसी मैटेरियल की बने होते हैं।
बाइक का वजन 140 किग्रा
बाइक में लगी इलेक्ट्रिक मोटर को फुल चार्ज करके बाद 100 किमी तक चलाया जा सकता है, वहीं बाइक जब हुवा में हवा में होती है, तो तब इलेक्ट्रिक मोटर इस्तेमाल में नहीं होती है। इस बाइक का वजन मात्र 140 किग्रा है। वहीं इसके जेटकैट के टरबाइन लगे हैं, जो 96 हजार आरपीएम की अधिकतम रफ्तार देते हैं। हवा में उड़ने के दौरान इस बाइक को जॉयस्टीक या हैंडबार से कंट्रोल किया जा सकता है।