नए साल पर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की चर्चा हो रही है। वजह है साल के पहले दिन यानी 01 जनवरी 2020 को उन्होंने एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से सगाई कर ली है, जिसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वहीं पांड्या कारों के भी शौकीन हैं, पिछले साल उन्होंने दो महंगी लग्जरी गाड़ियां खरीदी थीं। जानते हैं उनके कलेक्शन के बारे में...
प्यार ही नहीं कारों के मामले में भी लकी हैं हार्दिक पांड्या, चलाते हैं विराट कोहली से भी महंगी कार!
Mercedes AMG G63
पांड्या ने पिछले साल अप्रैल में मर्सिडीज-एएमजी जी63 का लेटेस्ट मॉडल खरीदा था, जो पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा पॉवरफुल है। लेटेस्ट मर्सिडीज-एएमजी जी63 को अक्टूबर 2018 में लांच किया गया था और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.19 करोड़ रुपये है। हार्दिक के पास पैलेडियम सिल्वर मैटेलिक रंग की जी63 है, जो भारत में मौजूद एसयूवी से अलग है। नई मर्सिडीज-एएमजी जी63 में 4.0 लीटर का बाइ-टर्बो वी8 पेट्रोल इंजन लगा हुआ है, जो 585 बीएचपी की पावर और 850 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 9 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। यह एसयूवी मात्र 4.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 220 किमी प्रति घंटा है।
ये एसयूवी बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, तेलगु एक्टर पवन कल्याण, जिमी शेरगिल, टॉलीवुड एक्टर अखिल अक्किनेनी और बिजनेसमैन अंनत अंबानी के पास भी है।
Lamborghini Huracan EVO
वहीं हार्दिक के पास एक कार ऐसी भी है, जो भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास भी नहीं है। हम बात कर रहे हैं कि Lamborghini Huracan EVO की, जिसे हार्दिक ने पिछले साल अगस्त में खरीदा था। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 3.73 करोड़ रुपये है। वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के पास सबसे महंगी गाड़ी पौने 3 करोड़ रुपये और पूर्व कप्तान एमएस धोनी के पास एक करोड़ की कीमत वाली जीप शेरोकी भी है।
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर भाइयों की जोड़ी हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या दोनों को मुंबई में नारंगी रंग की लैम्बॉर्गिनी कार में साथ-साथ स्पॉट किया गया था। इस कार में 5.2 लीटर का V10 इंजन लगा है, जो 640 एचपी की पावर और 600 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसका वजन 1422 किग्रा है जो 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार मात्र 2.9 सेकंड और 0 से 200 किमी की रफ्तार 9 सेकंड में पकड़ लेती है। यह कार केवल एक ही रंग Arancio Xanto रंग में आती है, जो हार्दिक के पास भी है।
Audi A6 35 TDI
इससे पहले हार्दिक के पास Audi A6 35 TDI सेडान कार थी, जिसे उन्होंने अप्रैल 2018 में खरीदा था। 2018 में उन्होंने खुद को ही यह कार गिफ्ट की थी। ऑडी की यह कार कंपनी की बेस्ट सेलिंग कारों में एक है, जिसमें दो लीटर का चार सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है, जो 190 बीएचपी की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 65 लाख रुपये के आसपास है।
Land Rover Range Rover Vogue
हार्दिक पांड्या के गैराज में पॉपुलर एसयूवी लैंड रोवर रेंज रोवर भी है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.66 करोड़ रुपये है। बॉलीवुड और क्रिकेट सेलेब्रिटीज के गैराज में यह कार काफी आम है। इस कार में 3.0 लीटर वाला 6 सिलेंडर इंजन मौजूद है, जो 240 बीएचपी की पावर और 600 एनएम का टार्क जनरेट करता है। वहीं कप्तान विराट कोहली के पास इसके लॉन्ग व्हील बेस वर्जन है।