सब्सक्राइब करें

साल 2020 को और ‘जोशीला’ बनाएंगी ये 10 SUV, ऑटो एक्सपो से होगी शुरुआत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 02 Jan 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
New Year 2020: upcoming top 10 suv launching in india in 2020, starting from auto expo 2020
Great Wall Motors Haval H6 SUV - फोटो : IBtimes (सांकेतिक)

साल 2020 एसयूवी सेगमेंट के लिए यादगार रहेगा, क्योंकि इस साल कई वाहन निर्माता कंपनियां एसयूवी डिजाइन वाले प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। 2020 में S-Presso लुक से इंस्पायर्ड कई छोटी एसयूवी सड़कों पर देखने को मिलेंगी ही, साथ ही सड़कों की रानी रहीं कई पुरानी एसयूवी भी नए अंदाज में नजर आएंगी। आइए जानते हैं 2020 में लॉन्च होने वाली एसयूवी के बारे में...




 

Trending Videos
New Year 2020: upcoming top 10 suv launching in india in 2020, starting from auto expo 2020
Mareuti Vitara Brezza Facelift - फोटो : Rushlane

Maruti Suzuki Vitara Brezza

हाल ही में Maruti Suzuki Vitara Brezza का फेसलिफ्ट स्पॉट हुआ था। माना जा रहा है कि नई ब्रेजा अगले महीने फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में शोकेस की जा सकती है। नई विटारा ब्रेजा को 1.5 लीटर BS6 पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लीक हुई फोटोग्राफ्स में नई हेडलैंप्स डिटेलिंग दिखाई दे रही है। साथ ही, उनमें LED हेडलैंप्स के साथ DRL भी दी गई है। इसके अलावा क्रोम ग्रिल्स, रीप्रोफाइल बंपर, बड़ी फॉग लाइट दी गई है। साथ ही, मारुति इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट, क्रूज कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री, पुशबटन स्टार्ट, डुअल एयरबैग्स, नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फ्रेश अपहलोस्ट्री भी दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2020: upcoming top 10 suv launching in india in 2020, starting from auto expo 2020
Tata Nexon EV India - फोटो : सांकेतिक

Tata Nexon

पिछले साल टाटा ने अपनी इस सब-4मीटर एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन Tata Nexon EV लॉन्च किया था। वहीं अब टाटा नेक्सन का फेसलिफ्ट लाने वाली है। नेक्सन में नई ग्रिल, नए हेडलैंप्स के अलावा एक्सटीरियर में कुछ नए फीचर शामिल किए जा सकते हैं। यह भी खबरें हैं कि टाटा इसके डेशबोर्ड में कुछ नए बदलाव भी कर सकती है।

New Year 2020: upcoming top 10 suv launching in india in 2020, starting from auto expo 2020
Hyundai Creta ix25 China - फोटो : सांकेतिक

Hyundai Creta

2019 से ही ह्यूंदै क्रेटा के नए वर्जन के लॉन्च होने की खबूरें सामने आ रही थी। लेकिन इस साल ह्यूंदै ऑटो एक्सपो में क्रेटा के नए वर्जन को शोकेस कर सकती है। नई क्रेटा को पहले ही सड़कों पर टेस्टिंग करते हुए स्पॉट किया जा चुका है। माना रहा है कि नई क्रेटा किआ सेल्टोस के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन और डीजल इंजन दिया जा सकता है। वहीं पुराने वर्जन के मुकाबले नई क्रेटा का लुक बिल्कुल बदला हुआ दिखेगा।

विज्ञापन
New Year 2020: upcoming top 10 suv launching in india in 2020, starting from auto expo 2020
Maruti Suzuki S-Cross Singapore - फोटो : सांकेतिक

Maruti Suzuki S-Cross  

पिछले साल से ही एस-क्रॉस के लॉन्च होने की खबरें सामने आ रही थी। लेकिन इंतजार इस साल पूरा होने की उम्मीद है। नई एस-क्रॉस को बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। एस-क्रॉस के फेसलिफ्ट वर्जन में 1.5 लीटर का पेट्कोल इंजन मिल सकता है, जो सियाज और अर्टिगा में भी दिया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed