सब्सक्राइब करें

2020 में सड़कों पर धूम मचाने आ रही हैं ये टर्बो इंजन वाली कारें, कीमत 10 लाख रुपये से कम

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 01 Jan 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
New Year 2020: affordable performance cars come with turbo petrol engine under rs 10 lakhs
Audi Perfomance Racing Car - फोटो : AmarUjala

साल 2020 से पूरे ऑटो सेक्टर को बड़ी उम्मीदें हैं। 2020 में इलेक्ट्रिक कारों की लाइन तो लगेगी है, साथ ही कई गाड़ियां भी लॉन्च होंगी। हालांकि इस बात की उम्मीद बेहद कम है कि ग्राहकों को कम कीमत में इलेक्ट्रिक गाड़ियां उपलब्ध हो पाएंगी। आइए जानते हैं 2020 में लॉन्च होने वाली 10 लाख से कम कीमत में आने वाली परफॉरमेंस कारें...

Trending Videos
New Year 2020: affordable performance cars come with turbo petrol engine under rs 10 lakhs
Grand i10 Nios Review - फोटो : Amar Ujala

Hyundai Grand i10 Nios

ह्यूंदै ने इस साल ही अपनी हैचबैक कार Hyundai Grand i10 Nios को लॉन्च किया था। वहीं ह्यूंदै अभी भी पुरानी पीढ़ी की ग्रैंड आई10 बेच रही है। लेकिन जल्द ही कंपनी Nios का स्पोर्टी वर्जन लाने वाली है। इसमें ह्यूंदै वेन्यू का 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगा होगा, जो 100 एचपी की पावर देगा, साथ ही डुअल क्लच के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ मिलेगा। वहीं इसमें ब्लैक इंटीरियर दिए जा सकते हैं। वहीं इसकी एक्स-शोरूम कीमत आठ लाख रखी जा सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2020: affordable performance cars come with turbo petrol engine under rs 10 lakhs
Hyundai Aura Front - फोटो : Social Media

Hyundai Aura 1.0 L Turbo

देश की दूसरे नंबर की कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै मोटर्स ने नई कार Hyundai Aura शोकेस कर दी है। लेकिन लॉन्चिंग 21 जनवरी, 2020 को होगी। नई कार सब-4 मीटर सेडान कार का मुकाबला होंडा अमेज, मारुति डिजायर से होगा। Hyundai Aura में बीएस6 मानक वाला इंजन है। कंपनी 2020 में इसमें 1.0 लीटर का तीन सिलेंडर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन लॉन्च करेगी, जो 100 पीएस की पावर और 172 एनएम का टॉर्क देगा। यही इंजन ह्यूंदै वेन्यू में भी दिया गया है। साथ ही इसमें स्पोर्टी सस्पेंशन सेटअप मिलेगा।

Hyundai Aura में बीएस6 1.2 लीटर Kappa T-GDI चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 74 एचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं इसमें तीन सिलेंडर 1.2 लीटर ECOTORQ डीजल इंजन भी मिलेगा, जो 74 एचपी की पावर और 190 एनएम का टॉर्क जेनरेट देगा। दोनों ही इंजन स्टैंडर्ज्ञड 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 5-स्पीड AMY ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएंगे। 

New Year 2020: affordable performance cars come with turbo petrol engine under rs 10 lakhs
Hyundai i20 Active India - फोटो : Social Media

Hyundai i20 1.0 turbo-petrol

ह्यूंदै अपनी तीसरी कार को टर्बो इंजन के साथ लॉन्च करेगी। अपनी प्रीमियम हैचबैक नेक्स्ट जेनरेशन i20 में 1.0 लीटर का तीन सिलेंडर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन देगी, जो 120 एचपी की पावर देगा। साथ ही इसमें मैनुअल के साथ डपअल क्लच ट्रांसमिशन दिया जा सकता है। साथ ही आई20 को स्पोर्टी बॉडी किट के साथ भी लॉन्च किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
New Year 2020: affordable performance cars come with turbo petrol engine under rs 10 lakhs
Volkswagen Polo GT TSI Red - फोटो : Team-BHP

Volkswagen Polo 1.0 TSI

फॉक्सवैगन पहले ही एलान कर चुकी है कि वह अने वाले सालों में अपने पोर्टफोलियो को अपडेट करेगी। कंपनी अपनी प़ॉपुलर Polo GT TSI 1.23 लीटर टोर्बो पेट्रोल इंजन को बंद कर सकती है और इसकी जगह बीएस6 1.0 लीटर तीन सिलेंडर वाला इंजन ला सकती है, जो 115 एचपी की पावर के साथ 200 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं मौजूदा इंजन 105 एचपी की पावर के साथ 175 एनएम का टॉर्क देता है। साथ ही इसमें पहले की तरह डुअल क्लच ट्रांसमिशन दिया जा सकता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed