सब्सक्राइब करें

Toyota Sales May: टोयोटा मोटर की बिक्री जून में 19 प्रतिशत बढ़ी, इन दो मॉडल्स की मांग रही सबसे ज्यादा

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 01 Jul 2023 01:20 PM IST
विज्ञापन
Toyota Sales May 2023 toyota car sales may 2023 india
Toyota Innova Hycross - फोटो : Toyota
Toyota Kirloskar Motor (TKM), टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) की जून में बिक्री में 19 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। कार निर्माता ने पिछले महीने अन्य देशों को निर्यात सहित 19,608 यूनिट्स बेचीं। एक साल पहले इसी महीने में टोयोटा ने 16,512 यूनिट्स की बिक्री की थी। हालांकि, पिछले महीने की तुलना में बिक्री में मामूली गिरावट आई है, जब मई में टोयोटा मोटर ने बिक्री के मामले में अपना अब तक का सबसे अच्छा महीना दर्ज किया था, जिसमें 20,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकीं थीं।
Trending Videos
Toyota Sales May 2023 toyota car sales may 2023 india
Toyota Innova Hycross - फोटो : Toyota
शनिवार को टोयोटा मोटर ने अपनी मासिक बिक्री रिपोर्ट साझा की। कार निर्माता ने कहा कि उसने पूरे भारत में कुल 18,237 यूनिट्स की डिलीवरी की। पिछले महीने निर्यात भी बढ़कर 1,371 यूनिट हो गया है। टोयोटा ने बिक्री में इजाफा का श्रेय अपने दो लेटेस्ट फ्लैगशिप मॉडल - Urban Cruiser Hyryder (अर्बन क्रूजर हाईराइडर) कॉम्पैक्ट एसयूवी और Innova Hycross (इनोवा हाईक्रॉस) एमपीवी को दिया। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सेल्स और स्ट्रैटेजिक मार्केटिंग के उपाध्यक्ष अतुल सूद ने जारी एक बयान में कहा, "अर्बन क्रूजर हाईराइडर और इनोवा हाईक्रॉस के लॉन्च के बाद से, हम अपने ग्राहकों द्वारा लगातार ज्यादा मांग देख रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Toyota Sales May 2023 toyota car sales may 2023 india
Toyota Urban Cruiser Hyryder - फोटो : Toyota
HyRyder और HyCross के अलावा, टोयोटा के अन्य सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल में Fortuner (फॉर्च्यूनर) एसयूवी शामिल है। कार निर्माता मारुति कैमरी हाइब्रिड सेडान, वेलफायर प्रीमियम एमपीवी और सुजुकी बलेनो पर आधारित ग्लैंजा हैचबैक जैसे मॉडल भी बेचता है। कार निर्माता ने हाल ही में नया Hilux (हिलक्स) लाइफस्टाइल वाहन भी लॉन्च किया था। टोयोटा ने कहा कि बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए उसके मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में तीन शिफ्टों में काम चालू है।
Toyota Sales May 2023 toyota car sales may 2023 india
Toyota Fortuner and Legender - फोटो : Toyota India
टोयोटा बड़ी एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट में अपनी राह आगे बढ़ा रही है, जबकि इलेक्ट्रिक वाहनों के पूरी तरह से अधिग्रहण से पहले हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की जरूरत को अहमियत दे रही है। ऐसे में पिछले साल अर्बन क्रूजर हाईराइडर और इनोवा हाईक्रॉस जैसे मॉडल लॉन्च किए गए थे। HyRyder तकनीकी तौर पर मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा एसयूवी के जैसी ही है। मारुति सुजुकी 5 जुलाई को इनोवा हाईक्रॉस एमपीवी का रीबैज वर्जन Invicto (इन्विक्टो) पेश करने वाली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed