{"_id":"62e9193acaf26e4d8e453ccf","slug":"triumph-motorcycles-india-launch-new-2023-bonneville-t100-premium-retro-cruiser-bike-check-price-features-spec","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2023 Triumph Bonneville T100: ट्रायम्फ की प्रीमियम रेट्रो क्रूजर बाइक नए रंगों में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2023 Triumph Bonneville T100: ट्रायम्फ की प्रीमियम रेट्रो क्रूजर बाइक नए रंगों में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 02 Aug 2022 06:01 PM IST
विज्ञापन
2023 Triumph Bonneville T100
- फोटो : Triumph Motorcycles
Triumph Motorcycles India (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स इंडिया) ने मंगलवार को नई 2023 Bonneville T100 (2023 बोनविले टी100) प्रीमियम रेट्रो क्रूजर बाइक लॉन्च करने का एलान किया। नई 2023 Bonneville T100 मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में 9.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। बाइक को तीन कलर स्कीम- जेट ब्लैक, फ्यूजन व्हाइट के साथ कार्निवल रेड और टेंजेरीन के साथ मेरिडियन ब्लू में पेश किया गया है। नए रंगों को शामिल करने के अलावा, बाकी के अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Trending Videos
2023 Triumph Bonneville T100
- फोटो : Triumph Motorcycles
कलर ऑप्शन और कीमत
जेट ब्लैक कलर ऑप्शन की कीमत 9.59 लाख रुपये है, फ्यूजन व्हाइट के साथ कार्निवल रेड की कीमत 9.89 लाख रुपये है और मेरिडियन ब्लू विद टेंजेरीन की कीमत 9.89 लाख रुपये रखी गई है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली हैं।

लुक और डिजाइन
एक्सटीरियर लुक की बात करें तो, नई पेंट स्कीम ऑप्शंस के इस्तेमाल ने मोटरसाइकिल को एक ताजा अपील दी है। जेट ब्लैक पेंट में सिंगल-टोन फिनिश है, लेकिन अन्य विकल्पों में डुअल-टोन कलर स्कीम मिलती है। नए रंगों के कंबीनेशन के साथ इस बाइक की स्टाइल में मामूली बदल किया गया है। लेकिन इसके डिजाइन की बात करें तो इसमें अभी भी वही सिग्नेचर राउंड हेडलाइट, रबर पैड के साथ टियर-ड्रॉप शेप के फ्यूल टैंक, पीशूटर एग्जॉस्ट और वायर-स्पोक व्हील्स का इस्तेमाल किया जाना जारी है।

Triumph Bonneville T100
- फोटो : Triumph Motorcycles
इंजन और पावर
नई 2023 Bonneville T100 बाइक में बीएस-6 अनुपालना वाले 900cc, पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ अपने मैकेनिकल डिटेल्स को भी बरकरार रखती है। यह इंजन 7,400 rpm पर 64.1 bhp का पावर और 3,750 rpm पर 80 Nm का पीक टॉर्क जेनेरट करता है। इस इंजन के 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
नई 2023 Bonneville T100 बाइक में बीएस-6 अनुपालना वाले 900cc, पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ अपने मैकेनिकल डिटेल्स को भी बरकरार रखती है। यह इंजन 7,400 rpm पर 64.1 bhp का पावर और 3,750 rpm पर 80 Nm का पीक टॉर्क जेनेरट करता है। इस इंजन के 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
विज्ञापन
2023 Triumph Bonneville T100
- फोटो : Triumph Motorcycles
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
ट्रायम्फ की रेट्रो क्लासिक पेशकश में सस्पेंशन की बात करें तो इसमें पहले की तरह 41 मिमी टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और ट्विन रियर स्प्रिंग्स मिलते हैं। बाइक में पिछले जेनरेशन अपडेट के बाद से वही सेटअप का इस्तेमाल किया जा रहा है जो कुछ साल पहले दिया गया था। साथ ही डिस्क ब्रेक, टायर जैसी अन्य चीजें भी बरकरार रखी गई हैं।
मुकाबला
लेटेस्ट अपडेट के साथ यह बाइक Kawasaki Z650 RS के साथ ही अपने सेगमेंट में अन्य बाइक्स को टक्कर देती है।