Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
triumph street triple rs 2022 model launched in india triumph street triple rs 2022 colours price features specifications news in hindi
{"_id":"62b5b246cdda7615994a5454","slug":"triumph-street-triple-rs-2022-model-launched-in-india-triumph-street-triple-rs-2022-colours-price-features-specifications-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2022 Triumph Street Triple RS: ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स ने लॉन्च किया अपडेटेड मॉडल, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2022 Triumph Street Triple RS: ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स ने लॉन्च किया अपडेटेड मॉडल, जानें कीमत और फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 24 Jun 2022 06:28 PM IST
सार
Triumph Motorcycles India (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स इंडिया) ने देश में न्यू ईयर मॉडल अपडेटेड Street Triple RS (स्ट्रीट ट्रिपल आरएस) बाइक लॉन्च कर दी है।
विज्ञापन
1 of 5
Triumph Street Triple RS 2022
- फोटो : Triumph Motorcycles
Link Copied
Triumph Motorcycles India (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स इंडिया) ने देश में न्यू ईयर मॉडल अपडेटेड Street Triple RS (स्ट्रीट ट्रिपल आरएस) बाइक लॉन्च कर दी है। बाइक को पहले वैश्विक स्तर पर एक महीने पहले पेश किया गया था और यह भारत में 11.61 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च की जा चुकी है। बाइक की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन ईयर अपडेट के साथ, बाइक अब एक नए पेंट स्कील कार्बन ब्लैक में उपलब्ध है।
Trending Videos
2 of 5
Triumph Street Triple RS 2022
- फोटो : Triumph Motorcycles
Triumph Street Triple RS (ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल आरएस) में नए कार्बन ब्लैक पेंट स्कीम में फ्यूल टैंक पर ब्रॉन्ज व्हील्स और ब्रॉन्ज 'आरएस' ग्राफिक्स दिए गए हैं। ब्रॉन्ज व्हील्स और ग्राफिक्स के कंबीनेशन में डार्क बॉडी पैनल एक आकर्षक लुक देते हैं। नई पेंट स्कीम मौजूदा पेंट ऑप्शंस - मैट ब्लैक और क्रिस्टल व्हाइट पेंट के साथ बेची जाती रहेगी। नए रंग को छोड़ दें, तो बाइक की बाकी डिटेल्स पहले की तरह ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Triumph Street Triple RS 2022
- फोटो : Triumph Motorcycles
इंजन और पावर
Triumph Street Triple RS बाइक में वही 765cc, इनलाइन-तीन सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 121 bhp का अधिकतम पावर और 79 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।
4 of 5
Triumph Street Triple RS 2022
- फोटो : Triumph Motorcycles
सस्पेंशन
यह ब्रेम्बो एम50 मोनोब्लॉक कैलिपर्स और रियर में पूरी तरह से एडजस्टेबल ओहलिन्स मोनोशॉक और शोवा फोर्क्स अप फ्रंट जैसे टॉप-स्पेक इक्यूप्मेंट्स की एक रेंज के साथ आती है। ओवरऑल वजन के मामले में, Triumph Street Triple RS अपने सेगमेंट की सबसे हल्की बाइकों में से एक है, जिसका वजन 166 किलोग्राम (ड्राई) है।
विज्ञापन
5 of 5
Triumph Trident 660
- फोटो : Triumph Motorcycles
ये बाइक भी हुई अपडेट
इस बीच, ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया ने हाल ही में Trident 660 (ट्राइडेंट 660) मोटरसाइकिल को भी अपडेट किया है। बाइक को एक नया मैट बजाज ऑरेंज पेंट विकल्प भी दिया गया था, जो ग्लोबल-स्पेक बाइक के जैसा है। नए अपडेटेड कलर ऑप्शन के अलावा ट्राइडेंट में और कोई बदलाव नहीं किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।