{"_id":"5ceb9af3bdec22072e6f8a69","slug":"tvs-motor-launches-apache-rr-310-with-race-tuned-slipper-clutch-technology","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महेंद्र सिंह धोनी बने TVS की इस नई स्पोर्ट्स बाइक के पहले ग्राहक","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
महेंद्र सिंह धोनी बने TVS की इस नई स्पोर्ट्स बाइक के पहले ग्राहक
TVS मोटर ने भारत में अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक अपाचे RR310 को नए फैंटम ब्लैक कलर और स्लिपर क्लच टेक्नोलॉजी के साथ लांच कर दिया है। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी भी मौजूद रहे। एम एस धोनी पिछले 12 सालों से TVS मोटर के ब्रांड एम्बेसडर हैं। दिल्ली में नई अपाचे RR310 की एक्स-शो रूम कीमत 2.27 लाख रुपये रखी है। आइये जानते हैं स्लिपर क्लच टेक्नोलॉजी किस तरह काम करेगी इस बाइक में...
स्लिपर क्लच टेक्नोलॉजी
2 of 3
TVS Apache RR 310
- फोटो : TVS motor
TVS ने नई अपाचे RR310 में रेस Tune (RT) स्लिपर क्लच टेक्नोलॉजी को शामिल किया है। इससे न सिर्फ रेसिंग का खास और अलग अनुभव मिलेगा बल्कि गियर शिफ्टिंग की प्रक्रिया भी बेहद आसान होगी। इतना ही नहीं तेज स्पीड के दौरान भी, खासतौर पर कोनों पर बाइक का संतुलन बना रहता है और आपको सेफ्टी है।
इंजन ने नहीं किया कोई बदलाव
3 of 3
TVS Apache RR 310
- फोटो : google
बात इंजन की करें तो अपाचे RR 310 में 311cc फोर स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर इंजन लगा है। इस इंजन में लिक्विड कूलिंग, ट्विन ओवरहेड कैमशाफ्ट्स, फोर वॉल्व हेड और फ्यूल इंजेक्शन दिया गया है। इस इंजन को 34bhp की पावर और 28Nm टॉर्क मिलता है। बाइक में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। नए अपडेट में कंपनी बाइक में स्लिपर क्लच जोड़ सकती है। मौजूदा बाइक में रियर में मोनोशॉक, फुली डिजिलट इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर अलॉय वीइल्स और ट्यूबलेस टायर्स जैसे फीचर्स मिलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।