{"_id":"5cebb59ebdec22075d23a6c8","slug":"what-are-the-advantages-of-tubeless-tyres","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर बार-बार गाड़ी का टायर होता है पंक्चर तो आज ही करें ये काम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
अगर बार-बार गाड़ी का टायर होता है पंक्चर तो आज ही करें ये काम
Mon, 27 May 2019 03:32 PM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Mon, 27 May 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
tubeless tyres
- फोटो : Google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी शुरू हो चुकी है ऐसे में अगर आप टू-व्हीलर या फोर-व्हीलर चलाते हैं तो एक बार सर्विस जरूर करवा लें। इससे आपकी गाड़ी सही रहेगी और ब्रेक डाउन की शिकायत नहीं होगी। लेकिन जो खास बात हम आपको बताने जा रहे हैं वो टायर्स के बारे में हैं जी हां गर्मियों में सबसे ज्यादा टायर्स पंक्चर होते हैं। अचानक टायर के पंक्चर होने की स्तिथि में गाड़ी का बैलेंस बिगड़ सकता है और गंभीर चोट भी लग सकती है। ऐसे में क्या करें और क्या न करें इन्हीं सब बातों का जवाब आपको इस रिपोर्ट में मिलेगा ।
ट्यूबलेस टायर्स का करें इस्तेमाल
tubeless tyres
- फोटो : Google
- वैसे तो लगभग सभी गाड़ियों में ट्यूबलेस टायर्स लगे आते हैं, लेकिन अभी भी आपकी कार या बाइक में ट्यूबलेस टायर्स नहीं हैं तो आज ही लगवा लें क्योकिं ये ट्यूब वाले टायर्स के मुकाबले ज्यादा बेहतर होते हैं।
- ट्यूब वाले टायर के मुकाबले ट्यूबलेस टायर ज्यादा हल्के होते हैं। ट्यूबलेस टायर्स जल्दी गर्म भी नहीं होते जिससे आपको मिलता है बेहतर ड्राइविंग का एक्सपीरियंस।
- ट्यूबलेस टायर ट्यूब वाले टायर के मुकाबले ज्यादा भरोसेमंद भी हैं। ट्यूब वाले टायर में अलग से एक ट्यूब लगी होती है जो टायर को शेप देती है। ऐसे में अगर टायर पंक्चर हुआ तो गाड़ी का बैलेंस बिगड़ता है जिससे एक्सीडेंट हो सकता है। ट्यूबलेस टायर में ट्यूब नहीं होती क्योकि टायर खुद ही रिम के चारों ओर एयरटाइट सील के साथ फिट हो जाता है इससे हवा बिलकुल नहीं निकलती। और अगर टायर पंक्चर हो भी जाए तो हवा बहुत धीरे धीरे बाहर निकलती है और कोई द्क्कत नहीं होती।
- ट्यूबलेस टायर्स में पंक्चर लगाना भी आसान है इसके लिए आपको पूरा टायर खोलने या रिम से टायर को बाहर निकलने की भी जरूरत नहीं होती। पंक्चर वाली जगह पर स्ट्रिप लगाई जाती है और फिर रबर सीमेंट की मदद से उस जगह को भर दिया जाता है। वैसे यह काम आप खुद भी आसानी से कर सकते हैं। यह किट आपको आसानी से मार्किट में मिल जाएगी।