ऑटोमोबाइल की दुनियां में आये दिन नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिल रही है। आजकल गाड़ियों में लुक, सेफ्टी, फीचर्स और इंजन तक पर बारीकी से काम किया जा रहा है। क्योकिं एक छोटी सी गड़बड़ आपको मार्किट से आउट कर सकती है। भारत में हमेशा एक सवाल जरूर पूछा जाता है “ कितना देती है” जी हां यहां बात माइलेज की हो रही है। और इसलिए इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसी ही कारों के बारे में बता रहे हैं जिनकी माइलेज जानकर आप हैरान हो जाओगे।
{"_id":"5cea2f10bdec22072e6f892d","slug":"top-6-best-mileage-cars-in-india-mileage-27kmpl-and-above","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारें, एक लीटर 35 किलोमीटर तक चलने का दावा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
ये हैं भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारें, एक लीटर 35 किलोमीटर तक चलने का दावा
Mon, 27 May 2019 09:19 AM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Mon, 27 May 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
Best mileage cars
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bajaj Qute
Bajaj Qute
बजाज ऑटो ने हाल ही में अपनी छोटी कार Qute को भारत में लांच किया था। इसकी शुरूआती कीमत 2.48 लाख रुपये है। बजाज Qute में 216 सीसी का सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल DTSi इंजन लगा है। जो 13 बीएचपी की पावर और 18.9 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि सीएनजी वेरियंट पर यह कार 11 बीएचपी की पावर और 16.1 एनएम का टॉर्क देता है। Qute की टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मोड पर यह कार 35 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देगी जबकि सीएनजी मोड पर यह 43 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है।
Maruti Suzuki Swift
2018 Maruti Suzuki Swift
मारुति सुजुकी की स्विफ्ट नए अवतार में तो जरूर आई लेकिन बहुत बड़ा धमाल मचाने में कामयाब नहीं हुई। एक जमाने में स्विफ्ट एक बड़ा नाम हुआ करती थी लेकिन अब इसकी चमक कुछ फीकी जरूर पड़ी है। लेकिन यह कर अपनी बढ़िया माइलेज के लिए काफी पॉपुलर है। स्विफ्ट डीजल की ही बात करें तो यह आपको एक लाइट में 28.4 kmpl की माइलेज देती है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Dzire
Maruti Suzuki Dzire and Renault Kwid
भारतीय फैमिली की सबसे पसदीदा कारों में से एक है मारुति की डिजायर। बेहतर स्पेस और बढ़िया परफॉरमेंस इसकी खूबियां हैं। दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 5.70 लाख रुपये से शुरु होती है। डिजायर क डीजल मॉडल एक लीटर में 28.40 kmpl की माइलेज देने का वादा करती है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Baleno
2019 Maruti Baleno Facelift Front
बलेनो अपने सेगमेंट की सबसे स्टाइलिश कारों में से एक है। इसमें स्पेस काफी अच्छा हैं और फीचर्स की इसमें भरमार है। लेकिन इसकी परफॉरमेंस निराश करती है। लेकिन मारुति ये कार भी अपनी अच्छी माइलेज की वजह से चर्चा में है। बलेनो का डीजल मैनुअल वेरिएंट एक लीटर में 27.39 kmpl की माइलेज देने का वादा करता है। इसकी कीमत 5.58 लाख रुपये से शुरू होती है।