{"_id":"637f45c8790d4b6c373300bb","slug":"ultraviolette-f77-electric-motorcycle-launched-in-india-know-price-range-features-specs-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ultraviolette F77: अल्ट्रावॉयलेट F77 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च, फुल चार्ज में 307 किमी चलने का दावा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ultraviolette F77: अल्ट्रावॉयलेट F77 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च, फुल चार्ज में 307 किमी चलने का दावा
Thu, 24 Nov 2022 05:07 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 24 Nov 2022 05:07 PM IST
विज्ञापन
Ultraviolette F77 Electric Motorcycle
- फोटो : Ultraviolette
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Ultraviolette ने गुरूवार को अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल F77 भारतीय बाजार में 3.8 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। Ultraviolette ने F77 को हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के तौर पर पेश किया है। कंपनी ने वैश्विक स्तर पर इस मोटरसाइकिल के लिए 77,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल की है।
Ultraviolette F77 Electric Motorcycle
- फोटो : Ultraviolette
रेंज और स्पीड
Ultraviolette F77 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 10.3kWh लिथियम आयन बैटरी पैक मिलता है जो 38.9 बीएचपी और 95 एनएम का टॉर्क जेनेरट करता है। यह बाइक 307 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है। इसकी टॉप स्पीड 147 किमी प्रति घंटा है और यह 8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

वैरिएंट्स और राइडिंग मोड
Ultraviolette ने F77 को तीन वैरिएंट्स- एयरस्ट्राइक, शैडो और लेजर में पेश किया है। इसमें तीन राइडिंग मोड्स हैं- ग्लाइड, कॉम्बैट और बैलिस्टिक। यह मेड इन इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड प्रोडक्ट, ग्लोबल सर्टिफिकेशन के साथ आती है। F77 को भारत में बेंगलुरु में Ultraviolette की रिसर्च एंड डेवलपमेंट फेसिलिटी में विकसित किया गया था।

- फोटो : For Reference Only
कब शुरू होगी डिलीवरी
इस मोटरसाइकिल को कुछ साल पहले भारत में लॉन्च किया जाना था लेकिन महामारी की शुरुआत के कारण इसमें देरी हुई। कंपनी जनवरी 2023 से चरणबद्ध तरीके से F77 की डिलीवरी बेंगलुरू से शुरू करेगी और इसके बाद पूरे भारत में डिलीवरी शुरू करेगी। कंपनी अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर बेंगलुरु में भी खोलेगी।
इस मोटरसाइकिल को कुछ साल पहले भारत में लॉन्च किया जाना था लेकिन महामारी की शुरुआत के कारण इसमें देरी हुई। कंपनी जनवरी 2023 से चरणबद्ध तरीके से F77 की डिलीवरी बेंगलुरू से शुरू करेगी और इसके बाद पूरे भारत में डिलीवरी शुरू करेगी। कंपनी अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर बेंगलुरु में भी खोलेगी।
विज्ञापन
Ultraviolette F77 Electric Motorcycle
- फोटो : Ultraviolette
लिमिटेड एडिशन
दिलचस्प बात यह है कि अल्ट्रावॉयलेट ने एलान किया है कि वे F77 का एक लिमिटेड एडिशन भी पेश कर रहे हैं। यह लिमिटेड एडिशन अपने भविष्य केंद्रित विजन को सम्मान दे रहा है। कंपनी लिमिटेड एडिशन F77 की सिर्फ 77 यूनिट्स का उत्पादन करेगी। लिमिटेड एडिशन अल्ट्रावॉयलेट एफ77 40.5 bhp और 100 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और सिर्फ 7.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 158 किमी प्रति घंटा है। यह लिमिटेड एडिशन F77 आफ्टरबर्नर येलो के साथ मीटियोर ग्रे के सिंगल कलर स्कीम में पेश की जाएगी।