{"_id":"6324246025f6b65f5b6fb962","slug":"union-minister-nitin-gadkari-inaugurates-lays-foundation-stone-of-7-national-highway-projects-in-gwalior-mp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"National Highway: गडकरी ने सात एनएच परियोजनाओं का किया शिलान्यास, एमपी-यूपी-राजस्थान के बीच संपर्क होगा बेहतर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
National Highway: गडकरी ने सात एनएच परियोजनाओं का किया शिलान्यास, एमपी-यूपी-राजस्थान के बीच संपर्क होगा बेहतर
Fri, 16 Sep 2022 01:00 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:00 PM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari
- फोटो : Twitter/@Nitin_Gadkari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश राज्य में सात राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है और दावा किया है कि इनसे अंतरराज्यीय सड़क परिवहन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा और इनकी वजह से मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बीच संपर्क में भी बड़ा सुधार होगा।
Nitin Gadkari
- फोटो : Twitter/@Nitin_Gadkari
इन परियोजनाओं की कुल लंबाई 220 किलोमीटर से थोड़ी ज्यादा है और लागत का अनुमान लगभग 1,128 करोड़ रुपये है। गडकरी ने इन सड़क परियोजनाओं से कई अपेक्षित फायदों पर रोशनी डाली और देश भर में बेहतर राजमार्गों की जरूरत पर जोर दिया।
Nitin Gadkari
- फोटो : Twitter/@Nitin_Gadkari
उन्होंने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "इन परियोजनाओं से ईंधन बचाने की मुहिम को बल मिलेगा। देश भर में बिजली के ट्रांसफार्मर, मसाले, चंदेरी सिल्क और आदिवासी कला को ले जाने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार का सृजन होगा, जिससे चंबल क्षेत्र का विकास होगा और राज्य समृद्ध होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Nitin Gadkari
- फोटो : Twitter/@Nitin_Gadkari
सांची स्तूप, चंदेरी और शिवपुरी को भोपाल और ग्वालियर जैसे राज्य के प्रमुख शहरों के करीब लाने की उम्मीद से पर्यटन को वास्तव में बढ़ावा मिल सकता है।
ग्वालियर, मध्य प्रदेश में 1,128 करोड़ रुपए की लागत वाली 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास। #PragatiKaHighway #GatiShakti pic.twitter.com/YX6bRWCNRV
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) September 15, 2022
विज्ञापन
नेशनल हाईवे
- फोटो : For Reference Only
हाईवे का निर्माण रफ्तार पकड़ रहा है, हालांकि कोविड-19 महामारी ने 2020 में एक महत्वपूर्ण समय तक इस पर ब्रेक लगा दिया था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2011 में, हाईवे निर्माण की रफ्तार लगभग 37 किलोमीटर प्रति दिन थी, लेकिन इस वित्तीय वर्ष के पहले चार महीनों में यह हर दिन 20.43 किमी तक आ गई। यह उम्मीद की जाती है कि मानसून के मौसम के खत्म होने के साथ, यह आंकड़ा एक बार फिर से बढ़ सकता है और आने वाले महीनों में प्रति दिन लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तक पहुंच सकता है।