सब्सक्राइब करें

साल 2021 में सड़कों पर फर्राटा भरेंगी ये 10 शानदार बाइक्स, जानें कब होंगी लॉन्च

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 05 Jan 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
Upcoming Bikes in 2021: Top bikes will launch this year royal enfield 650cc cruiser to ktm rc200
TVS Motors Auto Expo - फोटो : For Refernce Only

साल 2021 में जहां कई नई कारों की लॉन्चिंग होने वाली है, वहीं इस साल कई नई बाइक्स भी लॉन्च होने वाली हैं। बजाज ऑटो, ऱॉयल एनफील्ड, ट्रायम्फ जैसी कंपनियां कई नए मॉडल्स लाने की तैयारी कर रही हैं। इनमें कई मॉडल्स के पिक्चर्स और डिटेल्स भी लीक हो चुकी हैं। आइए जानते हैं इस साल लॉन्च होने वाली प्रमुख बाइक्स के बारे में...

Trending Videos
Upcoming Bikes in 2021: Top bikes will launch this year royal enfield 650cc cruiser to ktm rc200
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350

कंपनी इस साल अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक क्लासिक को नए रूप में पेश करेगी। क्लासिक की हाल ही में टेस्टिंग के दौरान कई फोटो भी लीक हुई थीं। कंपनी इसे इस साल की पहली तिमाही में ही लॉन्च कर सकती है। कंपनी इसे क्रूजर बाइक मीटियोर के प्लेटफॉर्म पर तैयार करेगी। RE Classic 350 का नया इंजन पुराने पुशोडर-वाल्व सिस्टम की बजाय SOHC सेटअप पर बेस्ड होगा, जो 20.2 बीएचपी की पावर और 24 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming Bikes in 2021: Top bikes will launch this year royal enfield 650cc cruiser to ktm rc200
Royal Enfield Cruiser 650 - फोटो : Karthick Jay (YouTube)

Royal Enfield 650cc क्रजूर

कंपनी की इस बाइक को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। कंपनी ने इसमें ट्विंस में आने वाला इंजन दिया है, लेकिन इसका लुक क्रूजर की तरह होगा। कंपनी इसे 650 टविंस के प्लेटफॉर्म पर ही तैयार करेगी। इस बाइक को 2021 के आखिर तक उताराजा सकता है।

Upcoming Bikes in 2021: Top bikes will launch this year royal enfield 650cc cruiser to ktm rc200
Royal Enfield 650 Twins and Continental GT 650 - फोटो : Royal Enfield

Royal Enfield 650 Twins

कंपनी इस साल अपनी ‘सुपरबाइक’ 650 Twins का अपडेट मॉडल लॉन्च कर सकती है। इनमें इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 शामिल हैं। कंपनी कुछ बदलावों के साथ इन बाइक्स को इस साल फिर से पेश करेगी। माना जा रहा कि कंपनी इसमें ट्रिपर टर्न बाई टर्न नेविगेशन सिस्टम के साथ लॉन्च कर सकती है।
 

विज्ञापन
Upcoming Bikes in 2021: Top bikes will launch this year royal enfield 650cc cruiser to ktm rc200
Honda CBR650R - फोटो : for Reference Only

Honda CBR650R

इस साल होंडा की CBR650R का अपडेट मॉडल भी लॉन्च होना है। माना जा रहा है कि नई Honda CBR650R भारतीय बाजार में 2021 के मध्य तक लॉन्च हो जाएगी। इसमें बीएस6 इंजन के साथ कई नए अपडेट्स भी देखने को मिलेंगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में नया मॉडल पहले ही 2020 में लॉन्च हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed