{"_id":"67c1b40587a570d30a0044cb","slug":"upcoming-electric-cars-in-india-2025-know-battery-range-features-specifications-details-2025-02-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Electric Cars: भारत में होने वाली है इलेक्ट्रिक कारों की बौछार, मार्च में लॉन्च हो सकती हैं ये दमदार कारें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Electric Cars: भारत में होने वाली है इलेक्ट्रिक कारों की बौछार, मार्च में लॉन्च हो सकती हैं ये दमदार कारें
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 28 Feb 2025 06:33 PM IST
सार
मार्च का महीना भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बौछार लेकर आ रहा है। इस दौरान कम से कम छह इलेक्ट्रिक कारों के लॉन्च होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Maruti E Vitara
- फोटो : Amar Sharma
मार्च का महीना भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बौछार लेकर आ रहा है। इस दौरान कम से कम छह इलेक्ट्रिक कारों के लॉन्च होने की उम्मीद है। इनमें मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार से लेकर Mercedes Maybach SL 680 जैसी लग्जरी ईवी तक शामिल होंगी। नई कारों की यह लॉन्च सीरीज मार्च के पहले हफ्ते से ही शुरू होगी, जब Volvo XC90 फेसलिफ्ट एसयूवी बाजार में आएगी। आइए जानते हैं, अगले चार हफ्तों में कौन-कौन सी कारें लॉन्च होने जा रही हैं।
Trending Videos
Maruti Suzuki e Vitara
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti e Vitara: मारुति की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी
मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार e Vitara का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट का एलान नहीं किया है। लेकिन उम्मीद है कि मार्च के आखिर तक इसकी कीमत का खुलासा किया जाएगा और बुकिंग शुरू होगी। जनवरी में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के दौरान इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को पहली बार शोकेस किया गया था।
e Vitara में 49 kWh और 61 kWh बैटरी पैक का ऑप्शन मिलेगा, जिसकी बदौलत यह एक बार चार्ज होने पर 500 किमी तक की रेंज दे सकती है। इसका पावर आउटपुट 142 bhp से 172 bhp तक होगा, जबकि 189 Nm टॉर्क मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि यह भारत में ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) टेक्नोलॉजी वाली मारुति की पहली कार होगी।

2025 Volvo XC90 Facelift
- फोटो : Volvo
Volvo XC90 Facelift: लग्जरी एसयूवी का नया अवतार
स्वीडिश ऑटो दिग्गज वोल्वो मार्च में सबसे पहले XC90 फेसलिफ्ट एसयूवी लॉन्च करने जा रहा है। कार निर्माता 4 मार्च को अपनी सबसे महंगी एसयूवी का अपडेटेड वर्जन पेश करेगा। 2014 में लॉन्च होने के बाद से यह एसयूवी में दूसरा बड़ा अपडेट होगा। XC90 फेसलिफ्ट एसयूवी भारतीय बाजार में Mercedes-Benz GLE, BMW X5, Audi Q7 और Lexus UX 350h जैसी लग्जरी एसयूवी को टक्कर देगी।
इस नई एसयूवी में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसमें नई फ्रंट ग्रिल, LED DRLs, अपडेटेड बंपर, LED टेललाइट्स और नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स शामिल हैं। इंटीरियर में भी 11.2-इंच का नया इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन जोड़ा गया है। इस बार डीजल इंजन हटाकर 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा।

MG Cyberster
- फोटो : MG Motor India
MG Cyberster: दमदार इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार
JSW MG Motor (जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर) जल्द ही अपनी पहली प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार Cyberster की कीमत का एलान करने वाली है। इसके लिए कंपनी ने पहले ही बुकिंग शुरू कर दी है और अगले चार हफ्तों में इसकी कीमत सामने आ सकती है।
Cyberster एक दो-सीटर इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार है, जिसमें 510 bhp का पावर और 725 Nm टॉर्क जेनरेट करने वाले दो इलेक्ट्रिक मोटर्स दिए गए हैं। एमजी का दावा है कि यह कार सिर्फ 3.2 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। इसमें 77 kWh लिथियम-आयन बैटरी होगी, जो 570 किमी तक की रेंज देने में सक्षम होगी।

Kia EV6
- फोटो : Kia India
Kia EV6 Facelift: दमदार बैटरी और नए फीचर्स के साथ वापसी
कोरियाई कंपनी किआ भारत में अपने पहले इलेक्ट्रिक मॉडल EV6 का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने जा रही है। इसे पहली बार भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस किया गया था। और अब मार्च में इसकी बिक्री शुरू होने की संभावना है।
नई Kia EV6 फेसलिफ्ट में कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जिनमें शार्प LED DRLs, नया फ्रंट बंपर, 19-इंच और 20-इंच के ब्लैक-सिल्वर अलॉय व्हील्स शामिल हैं। इंटीरियर में भी कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले, नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल रियर-व्यू मिरर, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। इसके अलावा, नई EV6 84 kWh बैटरी के साथ आएगी, जो इसकी रेंज को और बेहतर बनाएगी।