{"_id":"67c186d03c15d0e68d0a24af","slug":"european-commission-president-ursula-von-der-leyen-eu-commissioners-take-hydrogen-bus-to-bilateral-talks-venue-2025-02-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hydrogen Bus: दिल्ली में हाइड्रोजन बस से पहुंचे यूरोपीय आयोग के अधिकारी, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hydrogen Bus: दिल्ली में हाइड्रोजन बस से पहुंचे यूरोपीय आयोग के अधिकारी, जानें डिटेल्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 28 Feb 2025 03:20 PM IST
सार
यूरोपीय आयोग (ईयू) के अधिकारी शुक्रवार को हाइड्रोजन फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी से चलने वाली बस में सवार होकर दिल्ली के हैदराबाद हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
EU Commissioners travel to Hyderabad House onboard bus powered by hydrogen fuel cell technology
- फोटो : External Publicity and Public Diplomacy (XPD) Division, MEA
यूरोपीय आयोग (ईयू) के अधिकारी शुक्रवार को हाइड्रोजन फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी से चलने वाली बस में सवार होकर दिल्ली के हैदराबाद हाउस पहुंचे। इस बस को टाटा मोटर्स और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) (आईओसीएल) के सहयोग से विकसित और संचालित किया गया है।
Trending Videos
Prime Minister Narendra Modi and European Commission President Ursula von der Leyen
- फोटो : External Publicity and Public Diplomacy (XPD) Division, MEA
प्रधानमंत्री मोदी से द्विपक्षीय वार्ता
यूरोपीय आयोग के कमिश्नर कैमरों के लिए मुस्कुराते हुए बस में बैठे, जो उन्हें हैदराबाद हाउस ले गई, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने द्विपक्षीय प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। विदेश मंत्रालय द्वारा साझा की गई तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी बातचीत के लिए आगे बढ़ने से पहले उर्सुला वॉन डेर लेयेन का स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वे बस के पास खड़े होकर बातचीत करते हुए देखे जा सकते हैं।

Union Minister of State for Health and Family Welfare Anupriya Patel received Ursula von der Leyen
- फोटो : External Publicity and Public Diplomacy (XPD) Division, MEA
ईयू प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन की भारत यात्रा
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन दो दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। उनके साथ यूरोपीय कॉलेज ऑफ कमिश्नर्स के सदस्य भी मौजूद हैं। भारत पहुंचने पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
दिल्ली पहुंचने के बाद उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीडिया एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया, "दिल्ली पहुंच चुकी हूं, अपनी कमिश्नर्स टीम के साथ। आज के दौर में, जहां संघर्ष और कड़ी प्रतिस्पर्धा है, भरोसेमंद दोस्तों की जरूरत होती है। यूरोप के लिए, भारत एक ऐसा ही दोस्त और रणनीतिक सहयोगी है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर हमारे रणनीतिक साझेदारी को अगले स्तर तक ले जाने पर चर्चा करूंगी।"
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन दो दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। उनके साथ यूरोपीय कॉलेज ऑफ कमिश्नर्स के सदस्य भी मौजूद हैं। भारत पहुंचने पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
दिल्ली पहुंचने के बाद उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीडिया एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया, "दिल्ली पहुंच चुकी हूं, अपनी कमिश्नर्स टीम के साथ। आज के दौर में, जहां संघर्ष और कड़ी प्रतिस्पर्धा है, भरोसेमंद दोस्तों की जरूरत होती है। यूरोप के लिए, भारत एक ऐसा ही दोस्त और रणनीतिक सहयोगी है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर हमारे रणनीतिक साझेदारी को अगले स्तर तक ले जाने पर चर्चा करूंगी।"
EU Commissioners travel to Hyderabad House onboard bus powered by hydrogen fuel cell technology
- फोटो : External Publicity and Public Diplomacy (XPD) Division, MEA
भारत-यूरोपीय संघ बैठक: किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
शुक्रवार को नई दिल्ली में भारत और यूरोपीय संघ के बीच एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से कनेक्टिविटी, भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (IMEC), हरित और स्वच्छ ऊर्जा, प्रतिभा और गतिशीलता, सुरक्षा, भूमध्य सागर क्षेत्र और यूरोपीय संघ के विस्तार पर चर्चा हुई।

External Affairs Minister Dr. S. Jaishankar called on President of the European Commission, H.E. Ms.
- फोटो : External Publicity and Public Diplomacy (XPD) Division, MEA
बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, अंतरराष्ट्रीय भागीदारी के लिए यूरोपीय संघ के आयुक्त जोसेफ सिकेला, विस्तार के लिए यूरोपीय संघ की आयुक्त मार्टा कोस, आंतरिक मामलों और प्रवासन के लिए यूरोपीय संघ के आयुक्त मैग्नस ब्रूनर और भूमध्यसागरीय और जनसांख्यिकी के लिए यूरोपीय संघ के आयुक्त डबरावका सुइका ने भाग लिया।