{"_id":"67c06ca7e99bb57120036c57","slug":"top-mileage-bikes-under-budget-of-1-lakh-honda-shine-hero-glamour-among-many-others-2025-02-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mileage Bikes: जेब में हैं बस 1 लाख और खरीदनी है माइलेज वाली बाइक? तो आपके लिए ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mileage Bikes: जेब में हैं बस 1 लाख और खरीदनी है माइलेज वाली बाइक? तो आपके लिए ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 27 Feb 2025 07:16 PM IST
सार
Top Mileage Bikes In India: अगर आप भी एक माइलेज फ्रेंडली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 1 लाख रुपये तक है, तो मार्केट में कई बेहतरीन ऑप्शन उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं ऐसी कुछ शानदार बाइक्स के बारे में।
विज्ञापन
1 of 6
इन बाइक्स में मिलती है सबसे ज्यादा माइलेज
- फोटो : Hero Motocorp
भारत में माइलेज वाली बाइक्स की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है। खासकर 100cc से 125cc इंजन वाली बाइक्स को लोग ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि ये स्टाइलिश होने के साथ-साथ शानदार माइलेज भी देती हैं। अगर आप भी एक माइलेज फ्रेंडली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 1 लाख रुपये तक है, तो मार्केट में कई बेहतरीन ऑप्शन उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं ऐसी कुछ शानदार बाइक्स के बारे में जो कम कीमत में बेहतरीन माइलेज देती हैं।
Trending Videos
Honda Shine 125
2 of 6
2025 Honda Shine 125
- फोटो : HMSI
होंडा शाइन 125 भारतीय बाजार में 125cc सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में से एक है। इसका दमदार इंजन और शानदार माइलेज इसे ग्राहकों की पहली पसंद बनाता है। इसमें 125cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 10.59 बीएचपी की पावर और 11 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hero Glamour 125
3 of 6
Hero Glamour Motorcycle
- फोटो : Hero Motocorp
हीरो ग्लैमर भी 125cc सेगमेंट की एक पॉपुलर बाइक है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस और अच्छे लुक्स के साथ आती है। इसमें 124.7cc का इंजन दिया गया है, जो 10.7 बीएचपी की पावर और 10.6 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक लगभग 55 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
Hero HF Deluxe
4 of 6
Hero HF Deluxe
- फोटो : Hero Motocorp
हीरो एचएफ डीलक्स 100cc सेगमेंट की एक बेहतरीन बाइक है, जो कम कीमत और जबरदस्त माइलेज के चलते भारतीय ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसमें 100cc का इंजन दिया गया है, जो 7.91 बीएचपी की पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक 65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज ऑफर करती है।
विज्ञापन
Bajaj Platina 110
5 of 6
Bajaj Platina ABS
- फोटो : Bajaj
बजाज प्लेटिना 110 माइलेज के मामले में एक शानदार ऑप्शन है। इसमें 115.45cc का इंजन दिया गया है, जो 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसका जबरदस्त 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।