सब्सक्राइब करें

Upcoming SUV Cars: जल्द आने वाली हैं ये नौ एसयूवी कारें, कीमत होगी 15 लाख रुपये से कम

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 19 Aug 2023 08:41 PM IST
विज्ञापन
upcoming suv cars in india 2023 under 15 lakh
Tata Curvv - फोटो : Tata Motors
भारतीय वाहन बाजार में स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की मांग लगातार बढ़ी है। एसयूवी ने एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट को भी पीछे छोड़ दिया है। यहां तक की पहली बार कार खरीदने वाले भी एसयूवी बॉडी टाइप वाली गाड़ी को प्राथमिकता देने लगे हैं। यहां हम आपको भारत में आने वाली उन एसयूवी के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत 15 लाख रुपये से कम होगी।
Trending Videos
upcoming suv cars in india 2023 under 15 lakh
Honda Elevate SUV - फोटो : Honda
Honda Elevate
होंडा आखिरकार नई एलिवेट मिड-साइड की एसयूवी के साथ एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करेगी। पांचवीं पीढ़ी के सिटी प्लेटफॉर्म पर आधारित, नई होंडा एलिवेट को ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टोस, एमजी एस्टोर, मारुति ग्रैंड विटारा और अन्य एसयूवी के खिलाफ उतारा जाएगा। यह नई 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, सिंगल-पेन सनरूफ और ADAS टेक्नोलॉजी के साथ आती है। एसयूवी में 1.5-लीटर 4-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 121 PS का पावर और 145 Nm का टॉर्क जेरनेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और एक सीवीटी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
upcoming suv cars in india 2023 under 15 lakh
New Tata Nexon - फोटो : Social Media
नई Tata Nexon
Tata Motors (टाटा मोटर्स) त्योहारी सीजन के दौरान, संभवतः सितंबर से अक्तूबर के आसपास नई Nexon (नेक्सन) कॉम्पैक्ट एसयूवी पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। नए मॉडल को भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह महत्वपूर्ण डिजाइन बदलावों और एक नए टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ एक बिल्कुल नए इंटीरियर के साथ आता है। नई टाटा नेक्सन की स्टाइलिंग न्यू कर्व एसयूवी कूप कॉन्सेप्ट से प्रेरित है। केबिन के अंदर, नई नेक्सन में वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ नई 10.25 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, ट्विन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है। इसमें एक नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 125 PS का पावर और 225 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। एसयूवी में डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की भी उम्मीद है।
upcoming suv cars in india 2023 under 15 lakh
Citroen C3 Aircross - फोटो : For Reference Only
Citroen C3 Aircross
Citroen (सिट्रोएन) सितंबर 2023 तक भारत में लंबे समय से प्रतीक्षित C3 Aircross  (सी3 एयरक्रॉस) एसयूवी लॉन्च करेगी। नया मॉडल एक ही वैरिएंट और 5-सीटर और 7-सीटर लेआउट में में उपलब्ध होगा। 7-सीटर वैरिएंट में तीसरी पंक्ति में रिमूवेबल सीटें होंगी। इसमें 1.2-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 110 bhp का पावर और 190 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। दावा किया गया है कि यह 18.5 किमी प्रति लीटर की ARAI प्रमाणित माइलेज देती है।
विज्ञापन
upcoming suv cars in india 2023 under 15 lakh
Tata Punch EV Spied - फोटो : Instagram/Photulogy
Tata Punch EV
टाटा मोटर्स इस वित्तीय वर्ष के आखिर से पहले पंच, हैरियर और कर्व एसयूवी कूपे के इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। पंच का इलेक्ट्रिक वर्जन इस साल के आखिर से पहले लॉन्च होने की उम्मीद है। यह सिग्मा प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो मूल रूप से पंच हैचबैक का भारी संशोधित वर्जन है। इममें एक बार चार्ज करने पर लगभग 300 किमी की रेंज वाला 24 kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। पंच ईवी का मुकाबला Citroen eC3 जैसी कारों से होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed