{"_id":"6883828078d6d926ac0fb31c","slug":"vietnamese-electric-carmaker-vinfast-to-inaugurate-its-india-manufacturing-plant-on-july-31-2025-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VinFast India: वियतनामी इलेक्ट्रिक कार कंपनी की भारत में बड़ी एंट्री, 31 जुलाई को होगा प्लांट का उद्घाटन","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
VinFast India: वियतनामी इलेक्ट्रिक कार कंपनी की भारत में बड़ी एंट्री, 31 जुलाई को होगा प्लांट का उद्घाटन
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 25 Jul 2025 06:41 PM IST
सार
वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी VinFast (विनफास्ट) भारत में अपनी मौजूदगी शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी अपनी पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन 31 जुलाई 2025 को करने जा रही है।
विज्ञापन
Vinfast Electric Car Manufacturing Plant
- फोटो : Vinfast
वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी VinFast (विनफास्ट) भारत में अपनी मौजूदगी शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी अपनी पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन 31 जुलाई 2025 को करने जा रही है। यह प्लांट तमिलनाडु के तूतीकोरिन में बनाया गया है, जहां से विनफास्ट अपने दो इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल VF6 और VF7 का निर्माण शुरू करेगी। इन दोनों गाड़ियों को भारत में अगले महीने लॉन्च किया जाना है।
Trending Videos
Vinfast Electric Car Manufacturing Plant
- फोटो : Vinfast
4,000 करोड़ रुपये का निवेश
विनफास्ट आने वाले पांच वर्षों में इस प्रोजेक्ट पर कुल 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करने वाली है। कंपनी का लक्ष्य हर साल लगभग 1.5 लाख गाड़ियां बनाने का है। यह प्लांट 400 एकड़ में फैला हुआ है और SIPCOT इंडस्ट्रियल पार्क में स्थित है। इसे अप्रैल 2024 में शुरू किया गया था और अब लगभग एक साल में तैयार कर लिया गया है। इस प्लांट से 3,000 से 3,500 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है। अभी हाल ही में कंपनी ने 200 स्थानीय पेशेवरों की पहली टीम की भर्ती भी की है।
यह भी पढ़ें - MG Cyberster: एमजी साइबरस्टर भारत में लॉन्च, जानें इस पहली इलेक्ट्रिक रोडस्टर कार की कीमत और खासियतें

VinFast VF7 and VF6 Electric SUV
- फोटो : VinFast
घरेलू बाजार के साथ निर्यात की तैयारी
विनफास्ट का यह प्लांट सिर्फ भारतीय ग्राहकों के लिए ही नहीं, बल्कि दक्षिण एशिया, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए भी गाड़ियां बनाएगा। इसका मतलब है कि भारत सिर्फ एक बिक्री का केंद्र नहीं बल्कि विनफास्ट का एक मैन्युफैक्चरिंग हब भी बनने जा रहा है।
यह भी पढ़ें - Vehicle Insurance: कहीं आपकी गाड़ी का बीमा फर्जी तो नहीं? दिल्ली में 80,000 नकली पॉलिसियां पकड़ी गईं

VinFast VF7 Electric SUV
- फोटो : VinFast
शुरुआत में 27 शहरों में 32 डीलरशिप
विनफास्ट तेजी से अपना नेटवर्क भारत में बढ़ा रही है। कंपनी की योजना है कि शुरुआती चरण में देशभर के 27 शहरों में 32 डीलरशिप शुरू की जाएंगी। भारत में VF6 और VF7 के लिए प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। और सिर्फ 21,000 रुपये की टोकन राशि देकर ग्राहक इन गाड़ियों की बुकिंग कर सकते हैं।
VF6 का मुकाबला Hyundai Creta Electric (ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक) से होगा। जबकि VF7 भारतीय बाजार में BYD Atto 3 (बीवाईडी अट्टो 3), Tata Harrier EV (टाटा हैरियर ईवी) जैसी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी को टक्कर देगी।
यह भी पढ़ें - BS VI Vehicles: क्या बीएस-6 तकनीक वाली गाड़ियों पर भी लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट में 28 जुलाई को होगी सुनवाई

Vinfast Electric Car
- फोटो : Vinfast
भारत में VinFast की कौन-कौन सी गाड़ियां आ रही
VinFast VF6 एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसकी लंबाई लगभग 4.3 मीटर है। और यह एक परिवारिक कार के रूप में पेश की जाएगी। इसमें मिलेंगे कई हाईटेक फीचर्स होंगे। जैसे लेवल 2 ADAS, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, सिग्नेचर LED लाइटिंग, पैनोरामिक ग्लास रूफ और बहुत कुछ।
दूसरी तरफ, VinFast VF7 एक ज्यादा प्रीमियम और बड़ी एसयूवी होगी, जिसकी लंबाई 4.5 मीटर से ज्यादा है। यह गाड़ी दमदार लुक, शानदार केबिन स्पेस, प्रीमियम इंटीरियर मैटेरियल, ADAS लेवल 2, सिग्नेचर लाइट्स और पैनोरामिक रूफ जैसे फीचर्स से लैस होगी।
यह भी पढ़ें - Old Vehicle Ban: दिल्ली में अब लोगों को प्रदूषण से ज्यादा सुरक्षा की चिंता, सर्वे में सामने आई लोगों की नई सोच
यह भी पढ़ें - India-UK FTA: ब्रिटिश लग्जरी कारें अब भारत में होंगी सस्ती, जानें भारत-यूके एफटीए से क्या-क्या बदलेगा