{"_id":"6829cc9f5a4f57bd8a00f673","slug":"virat-kohli-car-collection-includes-range-rover-audi-and-bentley-cars-see-the-list-2025-05-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli: करोड़ों की गाड़ियों से सजा है विराट कोहली का गैराज, देखें उनका कार कलेक्शन","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Virat Kohli: करोड़ों की गाड़ियों से सजा है विराट कोहली का गैराज, देखें उनका कार कलेक्शन
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sun, 18 May 2025 05:34 PM IST
सार
क्रिकेट के मैदान पर अपनी दमदार मौजूदगी से फैंस के दिलों पर राज करने वाले विराट कोहली का कार कलेक्शन भी किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। उनके गैराज में करोड़ों की लग्ज़री और स्पोर्ट्स कारों की भरमार है।
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Virat Kohli Car Collection: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली मैदान पर अपनी शानदार बल्लेबाजी और जोशीले अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है, हालांकि वह वनडे और टी20 प्रारूप में अपना जलवा बरकरार रखेंगे। क्रिकेट के मैदान पर सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने वाले विराट कोहली का लाइफस्टाइल भी उतना ही शानदार है। उनके कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक लग्जरी और स्पोर्ट्स कारें शामिल हैं, जो उनकी पर्सनैलिटी और स्टारडम को पूरी तरह बयां करती हैं। आइए जानते हैं विराट कोहली के पास कौन-कौन सी कारें हैं और उनकी क्या खासियतें हैं।
2 of 6
रेंज रोवर वोग
- फोटो : Range Rover
रेंज रोवर वोग (Range Rover Vogue)
विराट कोहली के कार कलेक्शन में रेंज रोवर वोग एक दमदार SUV के रूप में शामिल है। इसमें 3.0-लीटर इंजनियम टर्बोचार्ज्ड इनलाइन-6 MHEV (माइल्ड हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल) इंजन दिया गया है, जो 394 बीएचपी की पावर और 550 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस लग्जरी एसयूवी की शुरुआती कीमत करीब 2.4 करोड़ रुपये है।
3 of 6
ऑडी R8 LMX
- फोटो : Audi
ऑडी R8 LMX (Audi R8 LMX)
कोहली की गाड़ियों में ऑडी की शानदार स्पोर्ट्स कार R8 LMX भी शामिल है। इसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये से भी अधिक है। यह कार 5.2-लीटर V10 इंजन से लैस है, जो 602 बीएचपी की ताकत और 560 एनएम का टॉर्क देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Audi R8 V10 Plus
- फोटो : Audi
ऑडी R8 V10 प्लस (Audi R8 V10 Plus)
विराट के कार कलेक्शन की शान मानी जाती है ऑडी R8 V10 प्लस। यह कार भी 5.2-लीटर V10 इंजन के साथ आती है, जो 602 बीएचपी की पावर और 560 एनएम का टॉर्क देती है। इसकी कीमत 2.5 करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन
5 of 6
Bentley Flying Spur
- फोटो : Bentley
बेंटले फ्लाइंग स्पर (Bentley Flying Spur)
ब्रिटिश लग्जरी कार ब्रांड बेंटले की फ्लाइंग स्पर भी कोहली के गैराज की शोभा बढ़ा रही है। इस कार की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसका डिजाइन बेहद प्रीमियम है और परफॉर्मेंस के मामले में भी यह कार बेमिसाल मानी जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।